घर बैठे लें चटपटा इंदौरी पोहा का आनंद, नोट कर लें रेसिपी

Updated at : 07 Feb 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Indori Poha Recipe in Hindi

इंदौरी पोहा रेसिपी (Image-Gemini)

Indori Poha Recipe: जब कुछ हल्का खाने का मन करे तो आप इंदौरी पोहा को बनाकर ट्राई कर सकते हैं. इसे आप ब्रेकफास्ट या शाम की स्नैक्स में खा सकते हैं. इसका चटपटा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Indori Poha Recipe: सुबह के नाश्ते में या शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए कुछ हल्का खाने का मन करता है. ऐसे में सबसे पहला ख्याल पोहा का ही मन में आता है. पोहा को आजकल हर घर में पसंद किया जाता है. इस डिश की खासियत है कि यह बेस्ट स्वाद के साथ-साथ झटपट बन भी जाता है. आज आपको चटपटा इंदौरी पोहा बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस पोहे का स्वाद थोड़ा चटपटा होने की वजह से यह हर किसी को पसंद आता है. आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करके देखें. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए आपको इसकी मिनटों में बनने वाली रेसिपी बताते हैं.

इंदौरी पोहा बनाने के लिए सामग्री

  • पोहा – 2 कप
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • राई – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच
  • शक्कर – 2-3 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी धनिया
  • प्याज – 1/2 कप (बारीक कटा)
  • चटपटी इंदौरी सेव
  • मसाला बूंदी
  • जीरावन मसाला
  • नींबू

यह भी पढ़ें: इस रेसिपी से घर पर बनाएं नरम और स्पंजी सूजी दही इडली

इंदौरी पोहा बनाने का तरीका

  • इंदौरी पोहा बनाने के लिए पहले पोहे को हल्के हाथों से अच्छी तरह धोकर रख लें.
  • अब इसे पानी से निकालकर थोड़ी देर के लिए रख दें.
  • इसमें अब आप हल्दी पाउडर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पहले राई तड़का लें.
  • इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं.
  • फिर इसमें पोहा मिला कर आंच धीमी कर दें.
  • अब आप एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें.
  • फिर आप उस उबलते हुए पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर इसे भाप में पकने दें.
  • सारी सामग्री मिलकर पोहे का एक जैसा रंग दिखाई देने लगे और पोहे अच्छे से पक जाएं तो उसे हल्के हाथों से चला कर और गैस बंद कर दें.
  • इसके ऊपर आप हरा धनिया डालकर कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें.
  • अब आप गरमा गरम पोहा को प्लेट में डालकर ऊपर से सेव, बूंदी, जीरावन, कटे प्याज और नींबू डालकर सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

यह भी पढ़ें: Cheese Noodle Paratha: सादे पराठे खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें स्वाद से भरपूर चीज नूडल पराठा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola