National Girl Child Day पर सोनल गोयल की इमोशनल पोस्ट, सोशल मीडिया सेंसेशन IAS को फिट रहना भी पसंद

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jan 2021 7:39 PM

विज्ञापन

IAS Sonal Goyal News: देश की तेजतर्रार आईएएस सोनल गोयल (IAS Sonal Goyal) अपनी वर्किंग कल्चर के लिए कई सम्मान पा चुकी हैं. सोनल गोयल ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) पर खास पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोरी.

विज्ञापन

IAS Sonal Goyal News: देश की तेजतर्रार आईएएस सोनल गोयल (IAS Sonal Goyal) अपनी वर्किंग कल्चर के लिए कई सम्मान पा चुकी हैं. उनकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती है. हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाली आईएएस सोनल गोयल ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) पर खास पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोरी. खास बात यह है कि सोनल गोयल फिटनेस को लेकर भी जागरूक हैं. वो फिटनेस से कोई समझौता नहीं करती हैं.

Also Read: IAS वुमनिया: देश की Web Wonder Women सोनल, जिनकी पोस्ट्स के सभी कायल, ‘बेमिसाल लाडो’ की सक्सेस स्टोरी
बालिका दिवस पर खास पोस्ट

आईएएस सोनल गोयल ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में खूबसूरत संदेश लिखा आपकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल बेटी के जन्म लेने पर होता है. उसे बड़ा होता देखना भी बेहद खूबसूरत अनुभव है. तेजतर्रार अधिकारी ने लोगों से बेटियों को सुरक्षित माहौल देने की बात भी की.

https://www.instagram.com/p/CKaX4dTjZaU/
रेगुलर एक्सरसाइज की सीख

सोशल मीडिया पर सोनल यूथ्स को लाइफ लेशन्स देने के साथ वर्क स्टाइल को लेकर भी फेमस हैं. सोनल गोयल की इंस्टाग्राम पोस्टस से उनके फिट एंड हेल्दी पर्सनैलिटी की जानकारी मिलती है. वो जिम के अंदर वर्कआउट से जुड़ी कई तसवीर शेयर करके युवाओं से रेगुलर वर्कआउट की अपील करती दिखती हैं. उनका लाइफ मंत्र कड़ी मेहनत है.

https://www.instagram.com/p/CKWWbCljFtc/
Also Read: जब IAS टीना डाबी ने किया ‘चाट-पकौड़ी’ का जिक्र, वीडियो में अधिकारी ने बताए लाइ‍फ के खास अनुभव
देश की 25 प्रभावशाली महिला

भारत की टॉप 25 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल सोनल गोयल को कई सम्मान मिल चुके हैं. वो सोशल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए भी चर्चित हैं. नीति आयोग ने सोनल गोयल को 1,000 महिलाओं में टॉप 25 प्रभावशाली महिला हस्तियों में चुना था. सोनल गोयल को Twitter India ने Web Wonder Women का खिताब भी दिया है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola