How To Make Salted Popcorn: बाजार जैसा स्वाद अब घर पर, जानें नमकीन पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी

नमकीन पॉपकॉर्न (AI GENERATED IMAGE)
How To Make Salted Popcorn: घर पर बना रहे हैं मूवी नाइट का प्लान और साथ में चाहिए टेस्टी और हल्का-फुल्का स्नैक्स, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नमकीन पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी, जिसे आप मार्केट से लाने के बजाय घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
How To Make Salted Popcorn: पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक्स है जो हर उम्र के लोगों का फेवरेट होता है. चाहे बच्चे हो या बड़े, कुरकुरा और गरमा-गरम पॉपकॉर्न देखते ही सबका मन खुश हो जाता है. खासकर मूवी नाइट, दोस्तों के साथ बातचीत या हल्की-फुल्की भूख में नमकीन पॉपकॉर्न का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में अब आप भी बाजार से पॉपकॉर्न लाने की बजाय घर पर ही झटपट और सही तरीके से नमकीन पॉपकॉर्न बना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको घर पर आसानी से नमकीन पॉपकॉर्न बनाने की विधि.
नमकीन पॉपकॉर्न बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मक्के के दाने – आधा कप
- तेल – 2-3 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
नमकीन पॉपकॉर्न बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बड़ा कड़ाही लेकर गैस पर रखें. अब कड़ाही में तेल डालें और धीमी आंच पर गर्म होने दें. इसके बाद आप इसमें 2-3 मक्के के दाने डालकर देखें. अगर दाने कुछ ही सेकंड में पॉप होकर फूल जाए, तो तेल पूरी तरह से तैयार है.
- अब बचे हुए सभी मक्के के दाने कड़ाही में डाल दें और तुरंत कड़ाही को ढक्कन से ढक दें, जिससे मक्के के दाने बाहर न आए. अब आप गैस की आंच धीमी करके कड़ाही को हल्का-हल्का हिलाते रहें, ऐसा करने से मक्के के दाने नीचे से जलते नहीं हैं और सभी दाने अच्छे से पॉप होते हैं.
- कुछ ही देर में कड़ाही के अंदर मक्के के दाने फूटने की आवाज आने लगेगी और आपका पॉपकॉर्न तैयार होने लगेगा.
- अब गरमा-गरम पॉपकॉर्न का ढक्कन खोलकर इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिलाएं.
- अब आपका घर पर बना कुरकुरा और स्वादिष्ट नमकीन पॉपकॉर्न पूरी तरह से तैयार है. इसे मूवी देखते समय या शाम की हल्की भूख में गरमा-गरम सर्व करें और स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




