Gur Ki Sev Recipe: गुड़ और बेसन से बनाएं एमपी की फेमस रेसिपी - गुड़ की सेव

Updated at : 03 Dec 2025 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Gur ki Sev Recipe at home

Gur ki Sev Recipe at home

Gur Ki Sev Recipe: गुड़ की सेव रेसिपी सर्दियों में खाने के लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक है. बेसन और गुड़ से बनी यह कुरकुरी सेव एनर्जी बढ़ाने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करती है.

विज्ञापन

Gur Ki Sev Recipe: सर्दियां आते ही गुड़ से बनी चीज़ों का सेवन बढ़ जाता है. गुड़ शरीर को ऊर्जा देता है, खून बढ़ाता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है. इसी वजह से आजकल सोशल मीडिया पर Gur Ki Sev खूब ट्रेंड में है. बेसन और गुड़ से तैयार यह मीठी सेव राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में खास तौर पर बनाई जाती है. कुरकुरी होने के साथ-साथ इसमें गुड़ की मिठास हर बाइट में घुल जाती है. यह स्नैक घर पर आसानी से बनाई जा सकती है.

गुड़ की सेव कैसे बनाएं? (How to make Gur Ki Sev at Home)

How to make Gur Ki Sev at Home
How to make gur ki sev at home

सामग्री (Gud ki Sev Recipe Ingredients)

  • बेसन – 2 कप
  • गुड़ – 1 कप
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए

Gur Ki Sev Recipe: गुड़ की सेव बनाने की विधि क्या है?

  1. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पिघला लें. गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें.
  2. एक बाउल में बेसन, अजवाइन, घी और नमक मिलाएं.
  3. अब गुड़ की चाशनी को थोड़ा-थोड़ा डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
  4. सेव बनाने वाली मशीन में आटा भरें.
  5. एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आँच पर सेव को गोल-गोल घुमाते हुए तलें.
  6. सुनहरी और कुरकुरी होने पर निकालकर ठंडा होने दें.
  7. एयरटाइट कंटेनर में भरकर 10–15 दिन तक स्टोर किया जा सकता है.

Also Read: Mix Dry Fruits Powder for Milk: बच्चों को दूध पीना नहीं पसंद? इस ड्राई फ्रूट पाउडर से बन जाएगा फेवरेट

Also Read: Gud Ka Daliya Recipe: सर्दियों में सेहत का रखना है ख्याल तो खाएं ऊर्जा से भरपूर मीठा गुड़ का दलिया

Also Read: How to Melt Jaggery: ठंड में पत्थर जैसा हो गया गुड़? जानें आसान ट्रिक्स – मिनटों में मोम की तरह पिघलेगा

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola