ePaper

How to Make Appe with Idli Batter: इडली बैटर से बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे – अप्पे बनाने का ये तरीका जरूर ट्राइ करें

Updated at : 03 Feb 2026 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
How to Make Appe with Idli Batter: इडली बैटर से बनाएं झटपट क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे – अप्पे बनाने का ये तरीका जरूर ट्राइ करें

How to Make Appe with Idli Batter: इडली बैटर से बनाएं झटपट क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे – अप्पे बनाने का ये तरीका जरूर ट्राइ करें

बचे हुए इडली बैटर से बनाएं झटपट, क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे - आसान रेसिपी और परफेक्ट अप्पे बनाने के जरूरी टिप्स के साथ. हेल्दी नाश्ते का बेहतरीन ऑप्शन.

विज्ञापन

How to Make Appe with Idli Batter: अगर आपके घर में इडली का बैटर बच गया है और आप कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इडली बैटर से बने अप्पे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. कम तेल में बनने वाले ये अप्पे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. सही तरीके और कुछ जरूरी टिप्स के साथ आप इडली मेकर में बिल्कुल परफेक्ट अप्पे बना सकते हैं.

How to Make Appe with Idli Batter: नोट करें इडली बैटर से अप्पे बनाने का आसान तरीका

Perfect Idli Batter
Perfect idli batter

सामग्री

  • 2 कप इडली बैटर
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी गाजर
  • 2 चम्मच शिमला मिर्च कटी
  • 1–2 हरी मिर्च
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ चम्मच राई
  • 6–8 करी पत्ते
  • तेल

इडली बैटर से अप्पे कैसे बनाएं?

इडली बैटर से अप्पे कैसे बनाएं?
इडली बैटर से अप्पे कैसे बनाएं?
  1. इडली बैटर को एक बाउल में लें.
  2. इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं.
  3. एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें, राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और बैटर में मिला दें.
  4. अप्पे पैन (इडली अप्पे मेकर) गरम करें और हर खाने में थोड़ा तेल डालें.
  5. बैटर को चम्मच से डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकाएं.
  6. नीचे से सुनहरा होने पर पलट दें और दूसरी तरफ भी सेक लें.
  7. गरमा-गरम अप्पे चटनी या सॉस के साथ परोसें.

परफेक्ट अप्पे बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें

  • बैटर बहुत पतला न हो – हल्का गाढ़ा होना चाहिए.
  • पैन अच्छी तरह गरम हो, तभी बैटर डालें.
  • आंच मध्यम रखें, तेज आंच पर अप्पे जल सकते हैं.
  • पलटने से पहले नीचे की सतह गोल्डन ब्राउन हो जाए.
  • ज्यादा कुरकुरे अप्पे के लिए थोड़ा सूजी भी मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Idli Recipe: रात के बचे चावल और दही से बनाएं सॉफ्ट, फुली हुई इडली

यह भी पढ़ें: Paper Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी साउथ इंडियन पेपर डोसा – पेट भर जाएगा फिर भी मन नहीं मानेगा

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola