ePaper

सर्दियों में रुखे और बेजान हो रहे बाल, तो ऐसे रखें ख्याल; ठंड में भी करेंगे साइन

Updated at : 28 Dec 2023 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
सर्दियों में रुखे और बेजान हो रहे बाल, तो ऐसे रखें ख्याल; ठंड में भी करेंगे साइन

ठंड के मौसम में सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस मौसम का सबसे अधिक असर त्वचा और बालों पर पड़ता है. ऐसे में जानते हैं कि इस बढ़ती ठंड में कैसे करें बालों की अच्छी देखभाल ताकि बालों की साइन बरकरार रहे.

विज्ञापन
undefined

अगर आपके भी बालों में सर्दी में रूखापन आ गया है और बाल बेजान हो गए हैं, तो आपको विंटर केयर टिप्स अपनाने की जरूरत है. सर्दियों में बालों में रूखापन आने का कारण हवा में मॉइश्चर की कमी होती है. ठंड और शुष्क हवा चलने से बाल बेजान नजर आने लगते हैं. इन प्रभावों से बाल को बचाने के लिए आपको अपने बाल की एक्सट्रा केयर करने की जरूरत होती है. यहां देखे 10 टिप्स जो बालों को बनाएगें सिल्की और सेहतमंद.

undefined
गर्म पानी से बाल ना धोएं

ठंड के मौसम में लोग अक्सर बालों को गर्म पानी से धो लेते हैं. ऐसा बिल्कुल ना करें. गर्म पानी से बाल धोने से स्कैल्प की नमी खो सकती है. इससे बालों में ड्रैंडफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

undefined
बालों को ढ़ककर रखें

सर्दियों में बाहर जाएं तो कोशिश करें कि बाल को ढ़ककर रखें. बालों को डायरेक्ट हवा के कॉन्टेक्ट से बचाने से बाल सुरक्षित रहते हैं और बालों की नमी बनी रहती है. बालों को ढ़कने से रूखा होने से बचाया जा सकता है.

undefined
ज्यादा हीट स्टाइलिंग ना करें

कर्लर, स्ट्रेटनर और स्टाइलिंग जैसी स्टाइलिंग से आपके बालों पर असर होता है. इन टूल्स की गर्मी से आपके बाल टूट सकते हैं और दो-मुंहे बालों का कारण बन सकती है. ज्यादा बेहतर है कि ठंड में इनका इस्तेमाल कम या ना के बराबर किया जाएं.

undefined
देखभाल की दिनचर्या बनाएं

बालों के अच्छे देखभाल के लिए एक दिनचर्या बनाना जरूरी है. बालों की अच्छी देखभाल के लिए दिन में दो बार कंघी करें. बाल ज्यादा रूखे हो तो हफ्ते में दो बार कंडीशनर जरूर लगाएं. सर्दियों में बाल में नमी लाने के लिए हेयर सीरम, गर्म तेल से स्कैल्प की मालिश और हेयर मास्क का उपयोग करें.

undefined
खूब पानी पीएं

सर्दियों में भी हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है. बालों के लिए पानी बहुत आवश्यक है. सर्दियों में बालों की खोई हुई नमी वापस लाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है. हाइड्रेशन से पानी बाल के जड़ो तक पहुंचता है.

undefined
बार-बार ना धोएं बाल

ठंड के मौसम में लगातार बाल ना धोएं. ऐसा करने से स्कैल्प की ड्राईनेस और ज्यादा बढ़ सकती है. थोड़े-थोड़े अंतराल पर बाल धोने से स्कैल्प हेल्दी रहता है.

undefined
जरूरी है ऑयल मसाज

ठंड में ऑयल मसाज करना बहुत जरूरी है. सर की त्वचा रूखा होने की वजह से खुजली की समस्या हो सकती है. सेहतमंद और मजबूत बालों के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है. तेल लगाने से बालों और स्कैल्प को नमी मिलती है और स्कैल्प की त्वचा में रक्त संचार अच्छे से होता है.

undefined
अपनाएं ये हेयर रूटीन

बालों की अच्छी देखभाल के लिए हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी है. इसके लिए आप नियमित तौर पर अपना स्कैल्प साफ करें. इसके बाद हेयर ऑयल लगाएं और फिर चंपी करें. ये रूटीन फॉलो करके आप अपने बालों की बेहतर देखभाल कर सकती हैं.

Also Read: विंटर अलर्ट: हाई बीपी वालों के लिए सर्दी में खतरा ज्यादा, खानपान से ऐसे कंट्रोल करें हाई ब्लडप्रेशर
undefined
करें डीप कंडीशनिंग

बालों की सही देखभाल के लिए डीप कंडीशनिंग करें. इससे बाल हाइड्रेट होते हैं. बालों की कंडीशनिंग के लिए आप मार्केट से मास्क खरीद सकते हैं या घर पर हेयर कंडीशनिंग मास्क बना सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: सर्दियों में रुखी त्वचा से चाहिए छुटकारा, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स, लौटेगी रौनक
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola