Orange Jam Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और फ्रेश ऑरेंज जैम बिना प्रिज़र्वेटिव के
Author Pratishtha pawar
Updated:
विज्ञापन

घर पर ताजे संतरे से बनाएं खट्टा-मीठा और फ्रेश ऑरेंज जैम, वो भी बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के. आसान स्टेप्स वाली यह रेसिपी ब्रेड, टोस्ट और डेज़र्ट के लिए है परफेक्ट.
विज्ञापन
Orange Jam Recipe: अगर आप बाजार के प्रिज़र्वेटिव वाले जैम से बचना चाहते हैं, तो घर पर बना ऑरेंज जैम की रेसिपी जरूर ट्राइ करें. ताजे संतरे से तैयार यह जैम स्वाद में खट्टा-मीठा, खुशबूदार और पूरी तरह नेचुरल होता है. इसे आप ब्रेड, टोस्ट, पराठा, पैनकेक या केक फिलिंग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम सामग्री लगती है और रेसिपी भी बेहद आसान है.
Orange Jam Recipe Ingredient: घर पर ऑरेंज जैम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

- संतरे – 6–7 (मध्यम आकार)
- चीनी – 2 कप (स्वाद अनुसार)
- नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
- पानी – 1 कप
- संतरे के छिलके का कद्दूकस – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
Orange Jam Recipe: स्टेप बाय स्टेप ऑरेंज जैम बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले संतरे को अच्छी तरह धो लें. छिलका हटाकर फांकों को अलग करें और बीज निकाल दें. अब संतरे के गूदे को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
- एक कड़ाही या भारी तले के पैन में संतरे का पल्प और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. जब Mixture हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए.
- अब इसमें नींबू का रस मिलाएं. इससे जैम का स्वाद बैलेंस होगा और शेल्फ लाइफ भी बढ़ेगी. अगर आप फ्लेवर बढ़ाना चाहते हैं तो थोड़ा कद्दूकस किया हुआ संतरे का छिलका भी डाल सकते हैं.
- मिक्स्चर को धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें. जब Mixture गाढ़ा होकर जैम जैसी कंसिस्टेंसी का हो जाए, गैस बंद कर दें.
- जैम तैयार है या नहीं, यह चेक करने के लिए एक प्लेट पर थोड़ा जैम डालें – अगर वह फैलता नहीं है, तो जैम सेट है.
- ठंडा होने पर इसे साफ, सूखे कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करें और 2–3 हफ्ते तक इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Kurkure Veg Appe Recipe: नाश्ते के लिए ट्राई करें कुरकुरे वेज अप्पे – सभी खाएंगे बड़े मजे से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










