ePaper

Grilled Pineapple Recipe: वेज स्टार्टर में हर बार पनीर क्यों? इस बार ट्राय करें तंदूरी पाइनएप्पल, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Updated at : 04 Feb 2026 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
मीठा और तीखा ग्रिल्ड पाइनएप्पल (sweet and spicy grilled pineapple)

मीठा और तीखा ग्रिल्ड पाइनएप्पल (sweet and spicy grilled pineapple)

बार-बार पनीर स्टार्टर से बोर हो गए हैं? इस बार ट्राय करें Grilled Pineapple Starter मीठा, स्मोकी और बेहद टेस्टी स्नैक जो आपकी पार्टी में सबका फेवरेट बन जाएगा.

विज्ञापन

Grilled Pineapple Recipe: अगर आप हर पार्टी और गेट-टुगेदर में वेज स्टार्टर के नाम पर सिर्फ पनीर टिक्का या मंचूरियन ही परोसते रहे हैं, तो अब ट्रेंड बदलने का समय आ गया है. इस बार मेन्यू में जोड़ें एक नया, हल्का और बेहद स्वादिष्ट ऑप्शन – Grilled Pineapple (तंदूरी पाइनएप्पल). यह रेसिपी मीठा, हल्का खट्टा और स्मोकी फ्लेवर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, इसे बनाना आसान है और यह हेल्दी भी है. आइए जानते हैं 10 मिनट में तैयार होने वाली यह स्टार्टर रेसिपी.

Grilled Pineapple: तंदूरी पाइनएप्पल कैसे बनाएं?

तंदूरी पाइनएप्पल बनाने के लिए सामग्री

  • पाइनएप्पल – 1 (छिला और रिंग्स या क्यूब्स में कटा)
  • शहद – 2 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च फ्लेक्स – ¼ छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • मक्खन या ऑलिव ऑयल – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – एक चुटकी

पार्टी स्टार्टर में करें बड़ा बदलाव – 10 मिनट में बनाएं Grilled Pineapple, सब रह जाएंगे हैरान

grilled pineapple party starter
ग्रिल्ड पाइनएप्पल पार्टी स्टार्टर (grilled pineapple party starter)

सबसे पहले एक बाउल में शहद, नींबू रस, काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और मिर्च फ्लेक्स मिलाकर मैरिनेड तैयार करें.
कटे हुए पाइनएप्पल पीस इसमें डालकर 5 मिनट मैरिनेट होने दें.
ग्रिल पैन या तवा गरम करें और उस पर थोड़ा मक्खन या ऑयल लगाएं.
पाइनएप्पल पीस को मध्यम आंच पर 2–3 मिनट हर साइड से ग्रिल करें, जब तक हल्के ब्राउन ग्रिल मार्क्स न आ जाएं. ऊपर से थोड़ा extra चाट मसाला छिड़कें.

इसे टूथपिक में लगाकर, पुदीना चटनी या योगर्ट डिप के साथ सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़े रोस्टेड तिल भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Potato Roll Chips Recipe: आलू से बना यह कुरकुरा नाश्ता, एक बार खिलाया तो मेहमान करेंगे बार-बार डिमांड

यह भी पढ़ें: Kurkure Veg Appe Recipe: नाश्ते के लिए ट्राई करें कुरकुरे वेज अप्पे – सभी खाएंगे बड़े मजे से

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola