ePaper

Gud Til Papdi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रंची गुड़ तिल पापड़ी, बच्चे खूब करेंगे पसंद

Updated at : 03 Jan 2026 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Crunchy Gud Til Papdi Recipe

गुड़ तिल पापड़ी रेसिपी (Image - iStock)

Gud Til Papdi Recipe: ठंडी के मौसम में गुड़ और तिल की मिठास इस मौसम को स्पेशल बना देता है. ऐसे में आप घर पर गुड़ तिल पापड़ी का आनंद जरूर लें. यहां हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बता देतें हैं.

विज्ञापन

Gud Til Papdi Recipe: जाड़े के दिनों में भारत में गुड़ की मिठास का कोई जवाब नहीं है. इस सीजन में हम लोग गुड़ और तिल से बनने वाली कितनी सारी मिठाइयों का स्वाद चखते हैं. तिल और गुड़ की मिठास ही इस मौसम को स्पेशल बना देती है. आप भी चाहें तो इस विंटर घर पर गुड़ और तिल की पापड़ी बना सकते हैं. ये बच्चे बच्चे खूब पसंद करेंगे और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. आइए इसे बनाने की रेसिपी जान लेते हैं.

गुड़ तिल पापड़ी बनाने की सामग्री

  • ¼ कप – तिल
  • एक छोटा चम्मच – देसी घी
  • ¼ कप – गुड़ (क्रश किया हुआ)
  • पिस्ता

इसे भी पढ़ें: Til Gud Namkeen Mathri: स्नैक्स में चाहिए कुछ अलग तो ट्राई करें गुड़ तिल नमकीन मठरी, मिनटों में होगा तैयार

गुड़ तिल पापड़ी बनाने की विधि

  • गुड़ तिल पापड़ी बनाने के लिए पहले एक मोटी तली के पैन में हल्की आंच पर तिल को ड्राई रोस्ट कर लें.
  • अब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद आप पैन में घी पिघला कर गुड़ को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पका लें.
  • गुड़ में बुलबुले आने तक आप इसे पकाएं और बस गुड़ तैयार है.
  • गुड़ पकने के बाद तुरंत उसमें भुने हुए तिल डालें और अच्छी तरह से चलाएं.
  • इसके बाद आप सिलिकॉन मैट या पार्चमेंट पेपर पर थोड़ा सा घी ग्रीस करके आधे हिस्से पर मिश्रण को फैला लें और इसके ऊपर बारीक कटे पिस्ते को फैला दें.
  • अब आप इस मिश्रण के ऊपर बचे हुए पेपर के हिस्से को पलट दें और फिर बेलन से जल्दी-जल्दी इसकी पतली पपड़ी बेल लें.
  • ध्यान रहे कि इसे रोटी की मोटाई में रखना है.
  • अब पेपर हटाएं और पापड़ी को थोड़ी हवा लगने दें और बस आपकी क्रंची तिल पापड़ी बनकर तैयार हो गई.  

इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

इसे भी पढ़ें: Gud ki khurmi Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर झटपट बनेगी गुड़ की खुरमी, नए साल पर करें ट्राई

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola