ePaper

Home Remedies For Glowing Skin:स्किन केयर में फिर लौटी पुरानी रौनक,हल्दी-बेसन बना ब्यूटी का नया ट्रेंड

Updated at : 04 Aug 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Home Remedies For Glowing Skin:स्किन केयर में फिर लौटी पुरानी रौनक,हल्दी-बेसन बना ब्यूटी का नया ट्रेंड

Home Remedies For Glowing Skin: केमिकल को कहें अलविदा. जानें हल्दी-बेसन जैसे घरेलू नुस्खों से कैसे पाएं बेदाग और निखरी त्वचा.

विज्ञापन

Home Remedies For Glowing Skin: आजकल जहां ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है और स्किन केयर में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है वहीं लोग फिर से पुराने और प्राकृतिक नुस्खों की ओर लौट रहे हैं. दादी-नानी के वे घरेलू उपाय जैसे हल्दी, बेसन, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल अब दोबारा लोगों की स्किनकेयर रूटीन में जगह बना रहे हैं. ये नुस्खे ना सिर्फ असरदार हैं बल्कि सुरक्षित सस्ते और लंबे समय तक फायदा देने वाले भी हैं. चलिये जानते है कैसे.

हल्दी-बेसन का उबटन

  • 1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें.
  • फायदा: चेहरे से टैन हटाता है. रंगत निखारता है और स्किन को ग्लो देता है.

गुलाब जल से टोनिंग

  • गुलाब जल को कॉटन में लेकर रोज रात को चेहरे पर लगाएं.
  • स्किन को ताजगी देता है. पोर्स को साफ करता है और चेहरा फ्रेश दिखता है.

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें.
  • तेलियापन कम करता है मुंहासों से राहत दिलाता है और त्वचा को ठंडक देता है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

कोलकाता के जाने-मानें डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. एस.बी़ काला कहते हैं, आजकल मेरे पास कई मरीज आते हैं जो अपनी स्किन पर हुए रिएक्शन के कारण परेशान होते हैं. मैं उन्हें महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह देती हूं. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और बेसन स्किन को साफ करता है.दही मॉइस्चराइजर का काम करता है. ये नुस्खे ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका हैं.

Also Read : Cooling Face Packs For Summer: गर्मियों में आपकी स्किन रहेगी कूल-कूल,बस आजमाएं ये नेचुरल फेस पैक

Also Read :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola