Holi 2024: इस दिन होगी ब्रज में होली की शुरुआत, जानें क्यों है खास

Holi in Braj: ब्रज की होली के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. ब्रज की होली का पूरी दुनिया में अपना अलग इतिहास और महत्व है. दुनियाभर से लोग ब्रज की होली का आनंद लेने आते हैं.
Braj Holi 2024 Schedule: होली का त्यौहार बस आने ही वाला है. पूरे भारत में रंगों के इस त्यौहार को 25 मार्च के दिन सेलिब्रेट किया जाएगा. लेकिन, इससे पहले 24 मार्च को होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा. देश के विभिन्न हिस्सों में होली मनाने का तरीका काफी अलग है. लेकिन इनमें भी उत्तर प्रदेश की होली सबसे खास मानी जाती है. बता दें उत्तर प्रदेश के ब्रज की होली का अपना एक अलग और खास महत्व है. ऐसा इसलिए है क्योंकि, ब्रज को भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है. मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव के शहर प्रसिद्ध होली अनुष्ठानों के लिए जाने जाते हैं. बरसाने की लठमार होली के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे. यह पूरी दुनिया में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. ब्रज से जुड़ी एक मजेदार बात यह भी है कि यहां होली का त्यौहार पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है. यहां हर दिन मंदिरों में विभिन्न तरह के उत्सव मनाए जाते हैं. लेकिन, होली के 7 दिनों के दौरान असली जोश और उमंग देखने को मिलता है. बता दें इस त्यौहार कि शुरुआत लड्डू होली और लट्ठमार होली से होती है.
मथुरा वृंदावन में होली का यह है शेड्यूल
मथुरा-वृंदावन में इस बार होली कि शुरुआत 17 मार्च से होने वाली है. इस दिन बरसाना के राधा रानी मंदिर में फाग आमंत्रण महोत्सव और लड्डू होली का आयोजन किया जाएगा.
इसके बाद 18 मार्च को बरसाना के राधा रानी मंदिर में लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा.
19 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन होगा.
20 मार्च को कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में होली का आयोजन किया जाएगा.
21 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाएगी.
23 मार्च को वृंदावन के राधा गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिलाएं होली खेलेंगी.
24 मार्च को होलिका दहन और बांके बिहारी मंदिर में फूलों कि होली खेली जाएगी.
25 मार्च को मथुरा-वृंदावन में रंग वाली होली खेली जाएगी.
26 मार्च को बलदेव के दाऊजी मंदिर पर हुरंगा होली का आयोजन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










