अगर रखते हैं आप घूमने का शौक, तो यह राज्य सैलानियों को दे रहा है 50 प्रतिशत तक की छूट, जानें प्रोसेस

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jul 2023 7:05 PM

विज्ञापन

50 percent discount on hotel rent in Himachal Pradesh: अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं तो हम आपको आज बताने वाले हैं उस राज्य के बारे में जहां पर आपको एक से बड़कर एक जगह तो घूमने के लिए मिलेंगे ही, साथ ही ये राज्य सैलानियों को 50 प्रतिशत तक की छूट भी दे रहा है.

विज्ञापन

50 percent discount on hotel rent in Himachal Pradesh: घूमना-फिरना भला किसे पसंद नहीं होता है. जब भी किसी को समय मिलता है वो अपनी पसंदीदा जगह घूमने के लिए पहुंच जाते हैं. कई लोग इस वजह से घूमने के लिए नहीं जाते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि काफी अधिक खर्च हो सकता है. अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं तो हम आपको आज बताने वाले हैं उस राज्य के बारे में जहां पर आपको एक से बड़कर एक जगह तो घूमने के लिए मिलेंगे ही, साथ ही ये राज्य राज्य सैलानियों को 50 प्रतिशत तक की छूट भी दे रहा है.

हिमाचल टूरिज्म दे रहा है सैलानियों को 50 प्रतिशत तक की छूट

हिमाचल टूरिज्म (Himachal Tourism) होटल बुकिंग पर 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शनिवार को होटल के कमरों के किराये पर 50 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की है. निगम के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एचपीटीडीसी की ओर से संचालित होटलों पर यह छूट 15 सितंबर तक प्रभावी रहेगी. उन्होंने कहा कि इतनी भारी छूट देकर एचपीटीडीसी की कोशिश आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने की है.

हिमाचल टूरिज्म हमेशा करता है मदद

पर्यटन उद्योग हितधारक संघ के अध्यक्ष एम के सेठ ने कहा कि सात से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या लगभग शून्य हो गई है. स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और सड़कें खोली जा रही हैं. पर्यटकों का राज्य में स्वागत है.

अगर अगस्त माह में हिमाचल प्रदेश घूमनें का प्लान बना रहे हैं तो इस क्षेत्र में सुरक्षित घूमने के लिए आप को नदी व नालों से दूर रहना होगा और भारी बारिश के बीच सफर से बचना होगा. मनाली के अटल टनल रोहतांग व सिस्सू कोकसर से लेकर रोहतांग दर्रे सहित मढ़ी, गुलाबा, सोलंगनाला, हामटा व नग्गर जैसे पर्यटन स्थलों में घूम सकते हैं.

अटल टनल रोहतांग

अटल टनल रोहतांग भारतीय इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है. मनाली से 22 किलोमीटर की दूरी पर यह टनल सैलानियों की पहली पसंद रहती है. बरसात में भी आप इस टनल के सुरक्षित दीदार कर सकते हैं. अटल टनल 10 मिनट के सफर में आपको एक अलग अहसास करवाती है.

रोहतांग पास

बरसात के दिनों में भी आप आसानी से रोहतांग दर्रे के दीदार कर सकते हैं. हालांकि पहले इस मार्ग पर सफर जोखिम भरा होता था. लेकिन अब बीआरओ ने इस मार्ग को डबल लेन बना दिया है जिससे अब सफर आरामदायक हो गया है. मनाली से 50 किमी दूर यह पर्यटन स्थल बेहतरीन पहाड़ी नज़ारों से परिपूर्ण है.

हिडिम्बा माता मंदिर

मनाली के बहुत ही चर्चित हिडिंबा मन्दिर में आना न भूलें. मनाली माल रोड से मात्र एक किमी की दूरी पर है. माता हिडिम्बा के मंदिर का निर्माण कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने 1553 में करवाया था. हिडिंबा माता मन्दिर मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है.

मनाली का खूबसूरत बरोड परशा वाटरफाल

बरोड परशा वाटरफाल मनाली से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पहुंचकर पर्यटक अपने आप को आनंदित महसूस करता है. यह पर्यटन स्थल बच्चों की भी पहली पसंद है. इस पर्यटन स्थल के समीप पारशा व बरोड दो खूबसूरत गांव हैं. ऊंचाई से गिरता यह वाटरफॉल मन को मोह लेता है.

रोपवे से फातरु का सफर

पर्यटन स्थल फातरु में भी आप घूमने का आनंद उठा सकते हैं. फातरु के लिए रोपवे का एक किलोमीटर का सुहाना सफर भी आपके टूअर को यादगार बना देगा. फातरु में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बने स्की हिमालया के रोपवे में काफी का आनंद उठा सकते हैं.

कुफरी

शिमला से सिर्फ 13 किमी दूर स्थित, कुफरी सर्दियों के दौरान घूमने के लिए एक आकर्षक स्थान है. इसी तरह, सुरम्य तस्वीरें लेने के इच्छुक यात्री इस आश्चर्यजनक स्थान पर आते हैं. जगह की आभा और सुहावना मौसम कई लोगों को इस अद्भुत जगह की ओर आकर्षित करता है.

पालमपुर

यह झरनों और चाय बागानों से भरा एक अनोखा शहर है. यह सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है जहां झरनों से साफ पानी बहता है. इसके अलावा, इस जगह पर बिताया गया हर पल आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास कराता है। अपनी छुट्टियों के लिए पालमपुर आना अपने तरीके से यादगार है. चीड़ की सुगंध के साथ पक्षियों की चहचहाहट आपको बिल्कुल अगले स्तर पर ले जाएगी। यदि आप साहसी हैं, तो बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का प्रयास करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola