बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी, लगाएं सरिता चौधरी का बताया हिना हेयर मास्क 

Updated:
विज्ञापन
Henna Hair Mask

हेयर मास्क बालों पर लगाते हुए (फोटो – इंस्टाग्राम @passion_for_beautyy)

Henna Hair Mask: अगर आप भी बालों के लिए कोई अच्छा हेयर मास्क ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल की मदद से आप घर पर ही सरिता चौधरी के इंस्टाग्राम अकाउंट @passion_for_beautyy पर बताए हिना हेयर मास्क बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Henna Hair Mask: हर कोई अपने बालों का रूखापन, टूटना और डैमेज होना देखकर परेशान रहता है. ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से सिल्की, स्मूथ और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो मार्केट के हेयर मास्क के बजाय घर पर ही हिना हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में हिना हेयर मास्क बनाने और बालों पर लगाने का तरीका. 

हिना हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • नेचुरल हिना/हिना पाउडर
  • पानी
  • ब्लैक टी का पानी
  • दही
  • आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर
  • दही (अंडा ऑप्शनल)

हिना हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले हिना पाउडर को सादे पानी में लोहे के बर्तन में भिगोकर रात भर के लिए रख दें. 
  • अब सुबह इसमें ब्लैक टी का पानी, दही, आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप दही के बजाय अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. 

हिना हेयर मास्क लगाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले बालों को धो लें, बाल और स्कैल्प साफ होने चाहिए. ध्यान रखें कि बालों में तेल नहीं लगा होना चाहिए. अब तैयार हिना पेस्ट को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छे से लगाएं. इसे 4–5 घंटे तक लगा रहने दें. 
  • फिर 4–5 घंटे बाद आप सिर्फ सादे पानी से बाल धो लें. तुरंत शैंपू न करें, इससे हिना का रंग और असर अच्छा नहीं आ पाएगा. 
  • बाल धोने के बाद सरसों का तेल स्कैल्प और बालों की लंबाई में अच्छी तरह लगाकर ऑयलिंग करें. फिर अगले दिन शैंपू से बाल धो लें. 

हिना हेयर मास्क लगाने के फायदे 

  • बालों में अच्छी शाइन आती है. 
  • बाल सॉफ्ट और स्मूथ बनते हैं. 
  • डैमेज हेयर रिपेयर होने में मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, मिलेंगे फायदे 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola