हेलमेट साफ करने के लिए फॉलो करें क्रिएटर शशांक के क्लीनिंग टिप्स 

Updated:
विज्ञापन
Helmet Cleaning Tips

हेलमेट क्लीनिंग टिप्स

Helmet Cleaning Tips: हम अक्सर हेलमेट की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे ये गंदा दिखने लगता है. अगर आप भी हेलेमेट को सही तरीके से साफ करना चाहते हैं, तो आप कंटेंट क्रिएटर शशांक के टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

Helmet Cleaning Tips: जब भी हम बाहर बाइक या स्कूटी से जाते हैं तो हेलमेट हमारी सेफ्टी के लिए बहुत काम आता है. हेलमेट के लगातार इस्तेमाल की वजह से इसमें धूल, गंदगी और पसीने की बदबू आने लगती हैं. जिससे बालों का झड़ना या गंदा होने जैसी समस्या होने लगती है. इस आर्टिकल से आप हेलमेट को साफ करने का तरीका जान सकते हैं, जिसे अपनाकर आप हेलमेट को सही तरीके से साफ कर सकते हैं. 

हेलमेट की सफाई कैसे करें?

  • सबसे पहले हेलमेट के अंदर की फोम पैडिंग को पूरी तरह निकाल लें. ये पैड सबसे ज्यादा पसीना और गंदगी सोखते हैं. इन्हें बेबी शैम्पू की मदद से पानी में 3–4 घंटे के लिए भिगो दें. भिगोने के बाद इन्हें अच्छी तरह धो लें और पूरी तरह सूखने दें. 
  • ध्यान रखें आप पूरा हेलमेट पानी में बिल्कुल न डुबोएं. इसकी हार्ड शेल और अंदर की परतों में पानी फंस सकता है, जिससे ठीक से न सूखने पर फंगस और बदबू हो सकती है. 
  • अब हेलमेट के आगे लगे हुए ट्रांसपेरेंट वाले हिस्से को निकालकर गुनगुने पानी में हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें. इससे धूल, उंगलियों के निशान और दाग बिना खरोंच के हट जाते हैं. फिर इसे सूखे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. 
  • हेलमेट के बाहरी हिस्से और बाकी भागों को हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें. इसके बाद सूखे कपड़े से सब कुछ अच्छी तरह पोंछ लें. 
  • अगर हेलमेट के बाहर में एक्स्ट्रा पार्ट्स हैं तो उसे स्क्रू से खोलकर साफ करें.
  • जब हेलमेट के सभी हिस्से पूरी तरह सूख जाए, तब हेलमेट को वापस जोड़ लें. 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- बर्तन धोते समय कर रहे हैं ये लापरवाही, तो हो जाएं सावधान! स्वास्थ्य के लिए बन सकती है जानलेवा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola