Health Tips: कहीं आप भी गलत टाइम पर तो नहीं खाते? जानें आयुर्वेद के अनुसार क्या है भोजन करने का सही समय

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Feb 2025 10:46 AM

विज्ञापन

health tips

Health Tips: स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है. अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सही समय पर भोजन का सेवन करें.

विज्ञापन

Health Tips: व्यक्ति के लिए अच्छी सेहत का होना किसी वरदान से कम नहीं है. आजकल का जीवन पहले की तुलना में बहुत बदल गया है. इस बदलाव के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी बहुत बढ़ गई है. इस तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खाने-पीने का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव सेहत पर पड़ता है. समय पर खाना नहीं खाने से यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है. आयुर्वेद के अनुसार सही समय पर खाना का सेवन करने से सेहत को फायदा पहुंचता है. तो आइए जानते हैं पूरे दिन आपको कौन से समय पर खाने का सेवन करना चाहिए.

सुबह का नाश्ता

आयुर्वेद के अनुसार सुबह का नाश्ता सूर्य उदय होने के बाद ही करना चाहिए. सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरूरी है. सुबह में लोग अक्सर काम को लेकर जल्दबाजी में रहते हैं ऐसे में कई बार ब्रेकफास्ट स्किप हो जाता है. सुबह में कोशिश करें कि 7 से 9 बजे के बीच में नाश्ता कर लें. लंबे समय तक जागने के बाद भूखा रहना सेहत के लिए हानिकारक है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपकी यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: मौसम में बदलाव कहीं बिगाड़ ना दे सेहत का मिजाज, गर्मी के दिनों में बरतें ये सावधानी

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन सब्जियों का भूलकर भी कच्चा सेवन नहीं करें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

दोपहर का खाना 

सुबह के खाने के बाद दोपहर के खाने में ज्यादा देर का गैप नहीं रखना चाहिए. आप हो सके तो दोपहर का खाना 12 से 2 बजे के बीच में ही कर लें. आयुर्वेद के अनुसार इस समय आप अगर भारी खाने का भी सेवन भी कर रहे हैं तो यह आसानी से पच जाता है. 

रात का खाना 

आजकल लोग काम में उलझे रहते हैं और देर रात को डिनर लेते हैं. देर रात में खाना खाने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आपको रात में 6 से 8 बजे के बीच में खाना का सेवन कर लेना चाहिए. रात के खाने को हल्का ही रखें ताकि आसानी से पच भी जाए और आपको नींद भी अच्छी आए.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी दूध के साथ इन चीजों का करते हैं सेवन, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola