Health Tips: मौसम में बदलाव कहीं बिगाड़ ना दे सेहत का मिजाज, गर्मी के दिनों में बरतें ये सावधानी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 23 Feb 2025 10:34 AM
health tips for summer season
Health Tips: मौसम में बदलाव का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. अब कुछ ही समय में गर्मियों का मौसम आने वाला है. ऐसे में आपको अपने सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
Health Tips: सर्दियों का मौसम अब लगभग खत्म होने वाला है. दिन के समय में हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा है. तापमान में आए बदलाव के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. गर्मी का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी लेकर आता है. गर्मी के सीजन में तापमान बहुत बढ़ जाता है और इसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें. मौसम बदलने से आप बीमार पड़ सकते हैं. कुछ तरीकों से आप अपना ख्याल रख सकते हैं. तो आइए जानते है इन आदतों के बारे में.
फलों और सब्जियों का सेवन
गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले आप अपनी डायट में फलों और ताजी सब्जी को जरूर शामिल करें. इस मौसम में मिलने वाले फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद है. आप अपने खाने में तरबूज, खीरा को शामिल जरूर करें.
यह भी पढ़ें: Health Tips: इन सब्जियों का भूलकर भी कच्चा सेवन नहीं करें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी दूध के साथ इन चीजों का करते हैं सेवन, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
अधिक पानी पीना चाहिए
अक्सर ठंड के मौसम में लोग कम पानी का सेवन करते हैं. मगर गर्मी के मौसम के शुरुआत से ही आपको अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए. पानी की कमी के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. शरीर में पानी की कमी के कारण और भी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
हल्का खाने का सेवन
गर्मी के मौसम में डाइजेशन से जुड़ी समस्या देखी जाती है. इससे बचने के लिए आप अपनी डायट में ज्यादा तला भूना खाना शामिल करने से बचें. पाचन क्रिया को सही रखने के लिए आप हल्का भोजन करें. आप अपने खाने में दही, छाछ को शामिल कर सकते हैं. दही में प्रोबायोटिक होता है जो पेट के लिए अच्छा है.
कैफीन की मात्रा कम करें
गर्मी के दिनों में तुरंत ठंडक पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, कोल्ड कॉफी जैसे पेय पदार्थ का सेवन करते हैं. इनमें कैफीन पाया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक है. गर्मी के दिनों में आप गुड़ का शरबत, नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Health Tips: इस जूस का सेवन है आपके लिए फायदेमंद, कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगता है असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










