Health Tips: इस जूस का सेवन है आपके लिए फायदेमंद, कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगता है असर

Updated:
विज्ञापन
carrot juice

carrot juice

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान बेहद अहम है. अगर आप भी इस जूस का सेवन करते हैं तो आपको इसका अच्छा प्रभाव अपने सेहत पर पड़ता है.

विज्ञापन

Health Tips: सेहत का ख्या�� रखने के लिए ताजी सब्जियों का सेवन कितना जरूरी है इस बात को तो लगभग सभी लोग जानते हैं. गाजर जो एक रूट वेजिटेबल है इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. सर्दियों के सीजन में यह आसानी से मिल जाता है. खाने में हल्का मीठा होने के साथ कई पोषक तत्वों से भी युक्त है. गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, बीटा कैरोटीन और भी अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. गाजर का सेवन स्वास्थ्य संबंधित  परेशानियों से हमारा बचाव करता है. गाजर का जूस पीने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है. जानते हैं अगर आप गाजर का जूस पीते हैं तो आपके स्वास्थ्य को क्या लाभ होता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद

गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को सेहतमंद बनाते हैं. आपको भी स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो रोज गाजर का जूस पीने से आपको फायदा पहुंचेगा. इसको पीने से स्किन पर ग्लो आता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों के सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है नारियल पानी का सेवन

यह भी पढ़ें: Health Tips: अचानक से हाई हो जाए ब्लड प्रेशर, तो इन तरीकों से करें कंट्रोल

आंखों के लिए

विटामिन ए की कमी के कारण आंखों की समस्या हो सकती है. गाजर में विटामिन ए अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है. गाजर में मिलने वाला बीटा कैरोटीन आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है.

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

गाजर आपके हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है. गाजर के जूस से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. इनमें से एक लाभ हाई बीपी की समस्या में भी मिलता है. इसको पीने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

वजन कम करता है

लाइफस्टाइल में हुए बदलाव के कारण वजन बढ़ने की समस्या बहुत देखी जा रही है. वजन का बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. गाजर में कैलोरी कम होती है और यह फाइबर रिच होता है. डेली गाजर का जूस पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है.

डाइजेशन के लिए

अगर आपको भी पाचन से जुड़ी से समस्या है तो गाजर का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित होगा. गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: चावल के साथ गलती से भी इन चीजों को ना करें सेवन, सेहत को होता है नुकसान

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola