Health Tips: चावल के साथ गलती से भी इन चीजों को ना करें सेवन, सेहत को होता है नुकसान

Updated:
विज्ञापन
food not be consumed with rice

food not be consumed with rice

Health Tips: हमारे हर दिन के आहार का मुख्य हिस्सा चावल है. पर क्या आप जानते हैं चावल को किन चीजों के साथ में नहीं खाना चाहिए?

विज्ञापन

Health Tips: चावल हमारे मुख्य आहार में से एक है. आप में से कई लोग चावल का सेवन दिन में लगभग एक बार तो जरूर करते होंगे. चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जिसे खाने से हमारी शरीर को ऊर्जा मिलती है. मगर चावल का अधिक मात्रा में सेवन सेहत से जुड़ी कई परेशानी का कारण बन सकता है. जाने अनजाने हम चावल के साथ कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिसका असर हमारे सेहत पर पड़ता है खासकर पाचन क्रिया पर. अगर आप भी चावल खाने के शौकीन हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें. तो जानते हैं किन चीजों को चावल के साथ सेवन नहीं करना चाहिए.

चावल और फल 

फलों का सेवन हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है. फलों में मौजूद मल्टीविटामिन सेहत को लाभ पहुंचाते हैं. मगर चावल और फल को साथ में सेवन नहीं करना चाहिए. इन दोनों को साथ में सेवन करने से डाइजेशन पर प्रभाव पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: कम उम्र में हो रही है जोड़ों की समस्या, ना करें अनदेखा हो सकती है ये बीमारी

चावल के साथ रोटी

अगर आप भी चावल और रोटी को साथ में खाते हैं तो इस आदत को छोड़ दें. दरअसल, इन दोनों फूड आइटम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है. इन दोनों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है. इन दोनों के सेवन से पेट से जुड़ी परेशानी, वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. 

चाय

अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं और खाने के बाद चाय पीते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ें. खाने के बाद चाय पीने से आपको पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है. 

आलू और स्टार्च युक्त सब्जी

आलू का सेवन चावल के साथ किया जाता है. मगर ये हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं है. दरअसल, चावल और आलू दोनों ही कैलोरी रिच फूड आइटम हैं. इन दोनों का सेवन वजन को बढ़ा सकता है. जिन सब्जियों में स्टार्च पाया जाता है इनको भी चावल के साथ कम मात्रा में लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Health Tips: मुलेठी है आपके सेहत के लिए वरदान, जानें इससे मिलने वाले फायदों को

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola