Health Tips: अचानक से हाई हो जाए ब्लड प्रेशर, तो इन तरीकों से करें कंट्रोल 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 Feb 2025 10:06 AM

विज्ञापन

Health Tips: आजकल के समय में तनाव का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल आम हो गई है. अगर आपका भी बीपी अचानक से बढ़ जाए तो इन तरीकों से आप कंट्रोल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: लाइफस्टाइल में आए बदलाव के कारण हमारे जिंदगी जीने का तरीका भी बहुत हद तक बदल चुका है. इन बदलावों का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. आज के समय में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या कई लोगों में देखने को मिल रही है. यह बीमारियां अब आम समस्या के रूप में हमारे सामने है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खाने पीने को लेकर की गई लापरवाही, बढ़ता हुआ तनाव. हाई ब्लड प्रेशर होना हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर हमारे हार्ट और ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है और इसके वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक हो सकता है. आज के समय में तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों का स्ट्रेस के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. तो जानते हैं कैसे आप अचानक ब्लड प्रेशर के बढ़ने पर इसको सही कर सकते हैं.

सांस लें

हाई ब्लड प्रेशर हेल्थ के लिए हानिकारक है. ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको गहरी सांस लेनी चाहिए. ऐसा करने से आप  रिलैक्स फील करेंगे और मन शांत रहेगा. आप धीरे-धीरे सांस लें. ऐसा करने से आपको फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: Health Tips: चावल के साथ गलती से भी इन चीजों को ना करें सेवन, सेहत को होता है नुकसान

यह भी पढ़ें: Health Tips: मौसम की करवट कहीं आपको कर ना दे बीमार? जानें बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल

हाइड्रेटेड रहें

पानी का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत आवश्यक है. पानी की कमी के वजह से भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप का ब्लड प्रेशर हाई है तो तुरंत पानी पीना चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको आराम करना चाहिए. अगर ब्लड प्रेशर हाई होने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो एक जगह लेट कर आराम करें.

तनाव कम करें

तनाव के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. अगर आप अचानक तनाव में आ जाते हैं तो इस स्थिति में अपनी आंखें बंद करके सांस लें और अपना ध्यान दूसरी तरफ लगाने की कोशिश करें. आप वॉक पर भी जा सकते हैं. नेचर के बीच में समय बिताने से आपका मन शांत रहेगा.

यह भी पढ़ें: Health Tips: सीने में दर्द के अलावा इन अंगों में भी रहता है दर्द, हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola