Health Tips: सर्दी जुकाम से हैं परेशान, तो यहां जानिए घरेलु उपचार

Updated at : 25 Jan 2026 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Health Tips For Cold and Cough In Hindi

सर्दी जुकाम से बचने के उपाय (Image-iStock)

Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम का होना आम समस्या है. खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ये बीमारी तुरंत पकड़ती है. यहां आपको इससे बचने के कुछ घरेलु टिप्स देते हैं.  

विज्ञापन

Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम की समस्या आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी-जुकाम बार-बार होने की वजह और इससे बचने के उपाय क्या हैं? यह बीमारी मुख्य रूप से वायरस के कारण होती है और यह आम समस्या है. हालांकि इससे बचने के कई घरेलु उपाय हैं, जो हम आपको बताने जा रहे हैं. जिन्हें आजमाकर आप बार-बार होने वाली इस समस्या से राहत पा सकते हैं. तो अब आपको सर्दी जुकाम से बचने के कारण उपाय बताते हैं.  

अदरक वाली चाय

अदरक में कई सारी बीमारियों का इलाज छिपा है. इसमें सूजन को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. अदरक के यह गुण गले की जलन को कम करने और खांसी को ठीक करने का कारगर इलाज है.  

गर्म पानी का भाप

गर्म पानी का भाप लेने से भी खांसी जुकाम जैसी समस्या में राहत मिलती है. महज पांच मिनट तक गर्म पानी का भाप लेने से भी इस समस्या से राहत मिल जाती है.

हल्दी वाला दूध

हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड होने की वजह से यह सूजन और जीवाणु को रोकने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Sleeping Tips for Winter: सर्दियों में आप भी मोजा पहनकर सोते हैं, तो जान लें इसके नुकसान

शहद और गर्म पानी

खांसी को कम करने के लिए शहद और गर्म पानी बहुत ही कारगर उपाय है. इसका सेवन करने से गले को परत से ढकने और जलन को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है.

नमक वाला पानी

खांसी होने पर नमक पानी का गरारा करना काफी राहत पहुंचाता है. गरारा करने से गले की जलन और खांसी कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Winter Care Tips: कंपकंपाती ठंड में भी बॉडी रहेगी गर्म, बस फॉलो करना होगा ये टिप्स

यह भी पढ़ें: Winter Care Tips: अगर आपको भी लगती है दूसरों से अधिक ठंड, तो हो सकती है सेहत से जुड़ी ये वजह

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola