Happy Republic Day 2024 Wishes: हर एक दिल में हिंदुस्तान है….भेजें गणतंत्र दिवस की बधाई
Happy Republic Day 2024 Wishes LIVE Updates Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज 26 जनवरी है. भारत के लिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है. सन् 1950 में आज के ही दिन उस समय संविधान सभा के अध्यक्ष देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान पारित किया था. गणतंत्र दिवस को भारत का प्रत्येक नागरिक धूमधाम से मनाता है.रिपब्लिक डे पर अगर आप भी अपने परिजनों, सहकर्मियों व दोस्तों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां से भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
Happy Republic Day 2024 Wishes: कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2024 Wishes: याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है
याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2024 Wishes: ना पूछो जमाने से
ना पूछो जमाने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2024 Wishes: हर एक दिल में हिंदुस्तान है
हर एक दिल में हिंदुस्तान है
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
Happy Republic Day 2024
Happy Republic Day 2024 Wishes: लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमां पर
लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर।
Happy Republic Day 2024
Happy Republic Day 2024 Wishes:वतन हमारा ऐसा की कोई न छोड़ पाए
वतन हमारा ऐसा की कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा की कोई न तोड़ पाए।
दिल एक है एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए