ePaper

Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के विचारों को याद कर भेजें खूबसूरत शुभकामनाएं

Updated at : 02 Oct 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Gandhi Jayanti WIshes and Quotes

गांधी जयंती 2025 पर अपने प्रियजनों को भेजें बापू के सत्य और अहिंसा के संदेशों से जुड़ी खूबसूरत शुभकामनाएं, यहां पढ़ें गांधी जयंती की बेहतरीन शायरी और मैसेज.

विज्ञापन

Gandhi Jayanti 2025: हर साल 2 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. यह दिन महात्मा गांधी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें ‘राष्ट्रपिता’ और ‘बापू’ के नाम से भी पुकारा जाता है. सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर उन्होंने न केवल भारत को आज़ादी दिलाई बल्कि पूरे विश्व में शांति और एकता का संदेश भी दिया. गांधी जयंती का यह अवसर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सादगी, सत्य और प्रेम का मार्ग अपनाने की सीख देता है. इस खास दिन पर लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने मित्रों और परिवारजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं और बापू के विचारों को शेयर करते हैं.

गांधी जयंती का यह दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन में सच्चाई और ईमानदारी कितनी जरूरी है. गांधी जी ने कहा था –

आप स्वयं वो बदलाव बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं. – महात्मा गांधी

आइए पढ़ें गांधी जयंती की कुछ खास शुभकामनाएं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं-

Happy Gandhi Jayanti 2025 Wishes, Quotes and Status: गांधी जयंती शुभकामना संदेश शायरी

Gandhi Jayanti 2025
Gandhi jayanti 2025
  1. गांधी जयंती पर शुभकामनाएं
    सत्य और अहिंसा का जो दीप जलाया,
    उससे ही भारत ने आज़ादी का सूरज पाया.
    गांधी जी की राह पर चलें हम सब सदा,
    आए हर दिल में प्यार और भाईचारा.
    गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. सादा जीवन, उच्च विचार,
यही था बापू का उपहार.
उनके दिखाए पथ पर हम चलें,
शांति और प्रेम से जीवन को ढलें.
गांधी जयंती पर शुभकामनाएं!

3. बापू ने हमें सिखाया था,
सत्य-अहिंसा का मंत्र.
उनकी सोच से ही तो,
आज़ादी का हुआ आरंभ.
गांधी जयंती मुबारक!

4. जिस धरती पर बापू ने जन्म लिया,
वह भूमि कितनी पावन हुई.
उनके आदर्शों से ही,
भारत ने अहिंसा की राह चुनी.
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

5. चलो मिलकर संदेश फैलाएं,
सत्य और प्रेम से दिल जगाएं.
गांधी जयंती पर प्रण करें हम,
अहिंसा का दीप हर मन में जलाएं.
Happy Gandhi Jayanti!

Gandhi jayanti 2025 wishes, quotes and status: गांधी जयंती शुभकामना संदेश शायरी

6. सत्य की राह दिखाने वाले,
अहिंसा का दीप जलाने वाले.
बापू को हम नमन करें,
उनके आदर्श जीवन में धरें.
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

7. ना हथियार, ना ही संग्राम,
सत्य-अहिंसा से पाया नाम.
बापू की शिक्षाओं को याद करें,
हर दिन उन्हें हम सलाम करें.
Happy Gandhi Jayanti!

8. शांति और प्रेम का संदेश दिया,
हर इंसान को समान समझना सिखाया.
गांधी जयंती पर मिलकर बोलें,
उनके सपनों को हम फिर से टोले.
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. सादा जीवन, गहरी सोच,
बापू का जीवन है अनमोल संयोग.
आओ उनके आदर्श अपनाएं,
जीवन को सार्थक बनाएं.
गांधी जयंती मुबारक!

10. हिम्मत से हर मुश्किल का सामना करो,
सत्य के मार्ग पर चलकर जीना सीखो.
बापू के संदेश को दिल में बसाएं,
गांधी जयंती पर खुशियां मनाएं.
Happy Gandhi Jayanti!

गांधी जयंती हमें यह याद दिलाती है कि महात्मा गांधी केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि मानवता और नैतिकता के प्रतीक भी थे. उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं. इस खास दिन पर हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए.

Also Read: महात्मा गांधी पर 10 लाइन, बापू की जयंती से पहले जरूर देख लें

Also Read: Gandhi Jayanti Best Wishes: भीतर का अहंकार छोड़, गांधी जयंती पर दोस्तों को WhatsApp करें ये 15 संदेश 

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola