Happy Gandhi Jayanti 2022 Wishes: वैष्णव जन तो तेने कहिये जे…यहां से भेजे शुभकामनाएं
Happy Gandhi Jayanti 2022 Wishes: आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. गांधी जी ने स्वतंत्रता के लिये अंग्रेजों के खिलाफ अपने पूरे जीवन भर संघर्ष किया. उनकी जयंती पर इन संदेशों के जरिये दें इस गौरवशाली दिन की शुभकामनाएं.
Happy Gandhi Jayanti 2022: मेरा धर्म सत्य
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
Happy Gandhi Jayanti 2022: ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।
Happy Gandhi Jayanti 2022: खादी मेरी शान है
खादी मेरी शान है, करम ही मेरी पूजा है सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है
Happy Gandhi Jayanti 2022: छिपा दिया है राजनीति ने बापू! तुमको
छिपा दिया है राजनीति ने बापू! तुमको, लोग समझते यही हैं कि तुम चरखा-तकली हो। नहीं जानते वे, विकास की पीड़ाओं से, वसुधा ने हो विकल तुम्हें उत्पन्न किया था।
Happy Gandhi Jayanti 2022: सुना रहा हूं तुम्हें दास्तान गांधी की
सुना रहा हूं तुम्हें दास्तान गांधी की जमाने-भर से निराली है शान गाँधी की रहे रहे न रहे इस में जान गाँधी की न रुक सकी न रुकेगी जबान गांधी की यही सबब है जो वो दिल से सब को प्यारा है वतन का अपने चमकता हुआ सितारा है
गांधी जी के मनपसंद भजन
वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड पराई जाणे रे,
पर दु:खे उपकार करे तोये मन अभिमान न आणे रे ॥
सकल लोकमां सहुने वंदे निंदा न करे केनी रे,
वाच काछ मन निश्चल राखे धन धन जननी तेनी रे ॥
समदृष्टि ने तृष्णा त्यागी, परस्त्री जेने मात रे,
जिह्वा थकी असत्य न बोले, परधन नव झाले हाथ रे ॥
मोह माया व्यापे नहि जेने, दृढ़ वैराग्य जेना मनमां रे,
रामनाम शुं ताली रे लागी, सकल तीरथ तेना तनमां रे ॥
वणलोभी ने कपटरहित छे, काम क्रोध निवार्या रे,
भणे नरसैयॊ तेनु दरसन करतां, कुल एकोतेर तार्या रे ॥
(वैष्णव जन तो तेने कहिये, हिंदी में अर्थ)
वैष्णव जन तो तेने कहिये अत्यन्त लोकप्रिय भजन है जिसकी रचना १५वीं शताब्दी के सन्त नरसी मेहता ने की थी। यह गुजराती भाषा में है। महात्मा गांधी के नित्य की प्रार्थना में यह भजन भी सम्मिलित था। इस भजन में वैष्णव जनों के लिए उत्तम आदर्श और वृत्ति क्या हो, इसका वर्णन है।
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए