ePaper

Happy Dussehra 2023: विजयादशमी आज, प्रचलित परंपराएं, कथाएं और जानें महत्व

Updated at : 24 Oct 2023 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Dussehra 2023: विजयादशमी आज,  प्रचलित परंपराएं, कथाएं और जानें  महत्व

Dussehra/Vijayadashami 2023 : दशहरा (विजयादशमी 2023 ) के सबसे प्रमुख अनुष्ठानों में से एक है सिंदूर खेला की परंपरा. यह परंपरा विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की है. जहां विवाहित हिंदू महिलाएं देवी को विदाई देते हुए एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और माता से आशीर्वाद मांगती हैं.

विज्ञापन

Vijayadashami 2023 Mantra: देश भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी मनाया जा रहा है . नवरात्रि के नौ दिवसीय लंबे त्योहार के बाद मनाया जाने वाला, विजया दशमी उत्सव दुर्गा पूजा का 10 वां और अंतिम दिन है. इस दिन को लंका के राजा रावण पर भगवान राम की जीत के साथ-साथ राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा के विजय के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है वहीं नेपाल में इस दिन को दशईं के रूप में मनाया जाता है.

undefined

हालांकि दशहरा नवरात्रि या दुर्गा पूजा का हिस्सा नहीं है, यह उनके साथ जुड़ा हुआ है क्योंकि इस दिन देवी दुर्गा की मूर्तियों को पवित्र जल में विसर्जित किया जाता है. दूसरी ओर, दशहरा उत्सव के एक भाग के रूप में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं.

undefined

दशमी के सबसे प्रमुख अनुष्ठानों में से एक हैं सिंदूर खेला की परंपरा. यह विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में महिलाओं के द्वारा निभाई जाती है, जहां विवाहित हिंदू महिलाएं देवी को अलविदा कहते हुए एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं.

undefined

दशहरा को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को रावण पर भगवान राम की जीत का दिन माना जाता है और बुराई पर अच्छाई के जीत का जश्न मनाते हैं. रावण ने श्री राम की पत्नी देवी सीता को बंधक बना लिया था. ऐसा माना जाता है कि युद्ध के लिए रवाना होने से पहले, भगवान राम ने अपनी जीत के लिए देवी दुर्गा की पूजा की थी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था. रावण के खिलाफ युद्ध दस दिनों तक चला. दसवें दिन भगवान राम ने रावण का वध किया और जिस दिन उन्होंने रावण का वध किया उसे दशहरा के रूप में चिह्नित किया गया.

undefined

विजयादशमी के दिन पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श कर उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगा महिलाओं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.महिलाएं मां दुर्गा को खुश करने के लिए वहां पारंपरिक धुनुची नृत्य करती नजर आतीं हैं.

Also Read: Happy Dussehra 2023 LIVE Wishes, Images, Status: दशहरा आज, इस शुभ अवसर पर अपनों को दें यहां से शुभकामनाएं
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola