Happy Basant Panchami 2021 Wishes, Images, Quotes: कमल पुष्प पर आसीत मां, देती ज्ञान का सागर मां…अपनों को भेजें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
Happy Basant Panchami 2021 Wishes, Images, Quotes, Messages, Saraswati Puja 2021, Magh Panchami: बसंत पंचमी (Basant Panchami) इस साल 16 फरवरी 2021 को देशभर में मनाया जा रहा है. बसंत पंचमी (Basant Panchami) को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के नाम से भी जाना जाता है. बसंत ऋृतु को ऋृतुओं का राजा माना जाता है. प्रकृति के प्रतिक के अलावा इसका धार्मिक महत्व भी है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Magh Panchami) को यह त्योहार पड़ता है. जिस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की भी पूजा अर्चना की जाती है. ऐसे में इस अवसर पर आप अपनों को यहां से भेज सकते हैं बसंत पंचमी की ढेर सारे शुभकामना (Vasant Panchami Ki Shubhkamnaye) भरे संदेश…
Happy Basant Panchami
हिन्दू धर्म में मान्यता है कि मां सरस्वती की आराधना से बुद्धि निर्मल होता है और विद्या प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि विद्यादायिनी के पूजन और आराधना को अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है.
Basant Panchami 2021 Wishes, Images, Quotes: सूरज हर शाम को ढल ही जाता है, पतझड़ बसंत में बदल ही जाता है..
सूरज हर शाम को ढल ही जाता है,
पतझड़ बसंत में बदल ही जाता है,
मेरे मन मुसीबत में हिम्मत मत हारना,
समय कैसा भी हो गुज़र ही जाता है!
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं: कमल पुष्प पर आसीत मां, देती ज्ञान का सागर मां..
कमल पुष्प पर आसीत मां
देती ज्ञान का सागर मां
कहती कीचड़ में भी कमल बनो
अपने कर्मों से महान बनो
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मां सरस्वती का श्लोक: या कुन्देन्दु-तुषारहार-धवला या शुभ्र-वस्त्रावृता..
या कुन्देन्दु-तुषारहार-धवला या शुभ्र-वस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकर-प्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
आई बसंत और खुशियाँ लायी,
कोयल गाती मधुर गीत प्यार के,
चारों और जैसे सुगंध छाई,
फूल अनेकों महके बसंत के।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं: जीवन में खुशी लाएगा अपार..
सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में खुशी लाएगा अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए