ePaper

Hair Growth Tips: दोगुनी तेजी से सिर पर उगने लगेंगे बाल, आज ही डायट में शामिल करें ये पावरफुल चीजें

Updated at : 11 Mar 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
hair growth tips

pic credits: unsplash

Hair Growth Tips: अगर आपके बालों के ग्रोथ की रफ्तार काफी धीमी है तो ऐसे में आपको अपने डायट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपके बालों की रफ्तार बढ़ जाती है.

विज्ञापन

Hair Growth Tips: हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों यह हर कोई चाहता है. इस चाहत को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरह के उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स थोड़े समय के लिए काम के साबित होते हैं लेकिन बात जब आती है लंबे समय की तो ये प्रोडक्ट्स हमारे किसी काम नहीं आते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल काफी धीमी रफ्तार से बढ़ते हैं और वे चाहते हैं कि उनके बालों के ग्रोथ की रफ्तार दोगुनी हो जाए. आज हम आपको डायट में शामिल किये जाने वाले कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके बालों के बढ़ने की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी.

प्रोटीन से भरे अंडे

अगर आपको जानकारी नहीं है तो आपको बता दें, आपके जो बाल हैं वे प्रोटीन से ही बने हुए होते हैं. आपको इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि आपके डायट में पर्याप्त प्रोटीन हो. बालों को हेल्दी रखने और तेजी से बढ़ने देने में ये आपको काफी मदद कर सकते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

विटामिन-सी से लोडेड फल

अगर आप अपने बालों के ग्रोथ की रफ्तार तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए जिसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में हों. जब आप अपने डायट में विटामिन-सी को शामिल करते हैं तो ऐसे में आपका शरीर आयरन को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है. आपको अपने डायट में हर दिन नींबू या फिर संतरे को जरूर शामिल करना चाहिए.

बायोटिन

आपके बालों को तेजी से बढ़ने में बायोटिन काफी मदद करता है. बायोटिन की कमी को दूर करने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह के बाद बायोटिन सप्लीमेंट्स लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला

हरी पत्तेदार सब्जियां

आपके बालों के कोशिकाओं को आयरन की जरूरत काफी ज्यादा पड़ती है. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो तो ऐसे में भी काफी तेजी से बाल झड़ने लगते हैं. शरीर में आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन और बाकी न्यूट्रिएंट्स बालों के रोम तक नहीं पहुंच पाते हैं. कई बार ऐसा होने की वजह से भी आपके बाल कमजोर होकर झड़ते हैं.

ओमेगा 3 फैटी एसिड

अगर आप अपने बालों को घना बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. आप अपने डायट में अखरोट और बादाम को शामिल कर शरीर में हो रही ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की कमी को दूर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: फ्रिजी बालों की वजह से अब आपका लुक नहीं होगा खराब, इन दही हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola