Hair Growth Tips: ड्रायर और केमिकल के इस्तेमाल से झड़ रहे हैं बाल, तो आज से ही पिएं ये नेचुरल जूस

Updated:
विज्ञापन
Hair Fall Tips

Hair Fall Tips

Hair Growth Tips: क्या आप भी अपने टूटते और झड़ते बालों से परेशान है? तो घबराएं नहीं, आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए है जो आपके हेयर ग्रोथ के लिए बहुत काम आएगी.

विज्ञापन

Hair Growth Tips: आजकल बहुत से लोगों को बाल झड़ने की समस्या आम बन चुकी है, चाहे वो महिला हों या पुरुष. इसका सबसे बड़ा कारण है तनाव से भरी जिंदगी, खराब खाना-पान, पूरी नींद न होना और बढ़ता हुआ प्रदूषण. इसके अलावा, बालों की देखभाल सही से नहीं करना, केमिकल वाले शैंपू और बार-बार स्ट्रेटनर या ड्रायर का इस्तेमाल करना. इन सबका इस्तेमाल करने से बाल बहुत ही कमजोर और झड़ने लगते हैं. साथ ही अगर हमने इस पर समय पर ध्यान न दिया, तो ये गंजेपन की परेशानी बना सकती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए बालों को ग्रोथ के लिए ऐसी जूस लेकर आए है, जिससे आप बालों की झड़ने वाली समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

हेयर ग्रोथ जूस बनाने की सामग्री

  • गाजर -1 
  • सेब – 1 
  • चुकंदर – आधा हिस्सा 
  • नींबू का रस – 4 चम्मच 
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा 
  • ठंडा पानी – 1 गिलास

हेयर ग्रोथ जूस बनाने की विधि 

  • सबसे पहले सभी फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लें.
  • अब मिक्सर में गाजर, सेब, चुकंदर, अदरक, पानी और जितनी भी चीज है उसे अच्छी तरह मिक्सी में ग्राइंड कर लें. 
  • इसके बाद इस मिश्रण को छानकर एक गिलास में निकालें.
  • फिर ऊपर से नींबू का रस मिलाएं और तुरंत पिएं. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बिना केमिकल के सफेद बालों का पक्का इलाज, घर में रखी सिर्फ इस चीज का करें इस्तेमाल 

हेयर ग्रोथ जूस पीने के फायदे 

  • गाजर और चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की स्कैल्प को जड़ों से मजबूत रखता है. 
  • सेब और गाजर में विटामिन A और भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की नई कोशिकाओं को बनाकर हेयर ग्रोथ को तेज रखते हैं. 
  • अदरक और नींबू में एंटीसेप्टिक के अच्छे गुण होते हैं, जो बाल के जड़ की गंदगी और इन्फेक्शन को कम करते हैं. 
  • ये जूस शरीर में पानी की कमी और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जिससे बालों ड्राई नहीं होते और टूटते नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बिना केमिकल के सफेद बालों का पक्का इलाज, घर में रखी सिर्फ इस चीज का करें इस्तेमाल 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola