Hair Care Tips: देखते ही देखते कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, इन हर्ब्स का आज से ही शुरू कर दें इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips

Hair Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से लंबे हो तो ऐसे में आपको इन हर्ब्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. चलिए इन हर्ब्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों. अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तमाल करने लगते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि ये हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्होंने अपने बालों को लंबा करने का हर तरीका अपना लिया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. आज हम आपको कुछ ऐसे जड़ी-बूटियों या फिर हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बाल दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगे. केवल यहीं नहीं, आपके बाल घने और खूबसूरत भी हो जाएंगे. तो चलिए इन हर्ब्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रोजमेरी का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से बढ़े तो ऐसे में आपको रोजमेरी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिससे आपके बालों को काफी फायदा पहुंचता है. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाता है. इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसके लिए आपको सूखे हुए रोजमेरी के फूलों किसी भी तेल के साथ गर्म करके इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करना पड़ेगा.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

लेवेंडर भी है फायदेमंद

लेवेंडर का इस्तेमाल काफी लंबे समय से बालों के सेहत को सुधारने के लिए और साथ ही बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है. इसकी हल्की सी खुशबु आपको तनाव से राहत दिलाने का भी काम करती है. आप इसका इस्तेमाल झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए भी कर सकते हैं.

पेपरमिंट से होगा फायदा

अगर आप बालों को हेल्दी बनाना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि वे तेजी से बढ़े तो ऐसे में आपको पेपरमिंट ऑइल का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है. बता दें ऐसा होने की वजह से आपके बालों के जड़ों को काफी फायदा होता है. पेपरमिंट ऑइल को डाइल्यूट करके आप इससे अपने स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: घने और खूबसूरत बालों का सपना अब होगा पूरा, इन चीजों का करें इस्तेमाल

जिन्सिंग मास्क का कर सकते हैं इस्तेमाल

जिन्सिंग का इस्तेमाल आप बालों को तेजी से लंबा करने के लिए भी कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बालों के जड़ों को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है. कई बार जिन्सिंग का इस्तेमाल आप हेयर मास्क बनाने के लिए भी कर सकते हैं.

भृंगराज बालों को देगा नयी जान

भृंगराज को अक्सर फॉल्स डेजी के नाम से भी जाना जाता है. बालों को तेजी से लंबा करने के लिए इसका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में किया जाता रहा है. इसके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है. केवल यहीं नहीं भृंगराज आपके बालों के टेक्सचर को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. आप इसे पाउडर फॉर्म में मार्केट से खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: फ्रिजी बालों की वजह से अब आपका लुक नहीं होगा खराब, इन दही हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola