वाटर पार्क के बाद बाल हो गए हैं चिपचिपे और रूखे? घर पर करें ये आसान काम

Updated:
विज्ञापन

हेयर केयर टिप्स, Image- Ai

Hair Care Tips: अगर कुछ दिन पहले वाटर पार्क में मस्ती करने के बाद आपके बाल रूखे, चिपचिपे या ज्यादा टूटने लगे हैं, तो घर पर बना एक आसान तेल आपकी मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग वाटर पार्क जाकर खूब मस्ती करते हैं, हालांकि अब बरसात की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन कई लोगों के बालों पर वाटर पार्क के पानी का असर अभी भी दिखाई देता है. बाल रूखे हो जाते हैं, टूटने लगते हैं या फिर चिपचिपे महसूस होने लगते हैं. अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. नोएडा की ब्यूटी एक्सपर्ट ने एक आसान घरेलू तेल बनाने का तरीका बताया है, जिसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करके बालों की देखभाल की जा सकती है.

वाटर पार्क के बाद बालों में क्यों आती है परेशानी?

Ai image

वाटर पार्क के पानी में मौजूद केमिकल कुछ लोगों के बालों और स्किन पर असर डाल सकते हैं. इसकी वजह से बाल रूखे, बेजान और चिपचिपे लग सकते हैं. ऐसे में बालों की सही देखभाल करना जरूरी है.

तेल बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • नारियल का तेल
  • अरंडी का तेल
  • आंवला तेल
  • भृंगराज के ताजे पत्ते

ऐसे बनाएं तेल

Ai image
  • सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल तेल, अरंडी तेल और आंवला तेल बराबर मात्रा में डालें
  • अब इसे हल्का गुनगुना होने तक गर्म करें.
  • इसके बाद इसमें भृंगराज के पत्ते डाल दें.
  • गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें.
  • जब तेल पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे कांच की साफ बोतल में भरकर रख लें.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस तेल को हफ्ते में 2 बार बालों और सिर की त्वचा पर अच्छे से लगाएं. हल्के हाथों से कुछ मिनट मसाज करें और कम से कम 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप पहली बार यह तेल इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले थोड़ा-सा तेल हाथ या कान के पीछे लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली, जलन या कोई दूसरी परेशानी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें और डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट की सलाह लें.

यह भी पढ़ें: हेयर केयर टिप्स: बाल धोते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? हो सकता है बड़ा नुकसान

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola