ePaper

Hair Care Mistakes: बालों की देखभाल के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां

Updated at : 01 Jul 2024 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Mistakes: बालों की देखभाल के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां

Hair Care Mistakes: अच्छे बालों की चाह में हमें जो भी सलाह दी जाती है, उसे हम अपना लेते हैं और अपने बालों की देखभाल के दौरान, कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो हमारे बालों को और कमजोर बना देती है.

विज्ञापन

Hair Care Mistakes: हर इंसान सुंदर, मजबूत और अच्छे बालों की चाह रखता है. उनमें से कई लोग अपनी इस चाह को पूरा करने के लिए, तरह-तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करतें हैं, लेकिन इन प्रयासों के बाद भी वे मजबूत और सुंदर बाल नहीं पा पाते हैं. ऐसा एसलिए भी होता है क्योंकि कई लोग बालों की देखभाल के नाम पर कई गलतियां कर देते हैं, जिनसे उनके बालों को फायदा होने की जगह और नुकसान हो जाता है. यहां ऐसी ही कुछ गलतियों का जिक्र किया गया है, जो लोग आम तौर पर करतें हैं.

रोज शैंपू करना

बालों को साफ रखना जरूरी है लेकिन रोज बालों में शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है जिससे बाल रूखे सूखे हो जाते हैं.

Also Read: Hair Care Mistakes: चाहते हैं घने, लंबे और स्वस्थ बाल? भूलकर भी न करें ये गलतियां

Also Read: Hair Care: लंबे और घने बालों की है चाहत? ये हेयर ऑइल्स कर सकते हैं मदद

Also Read: Frizzy hair care tips: फ्रिजी बालों के लिए मेहंदी लगाने के टिप्स

बालों को तौलिए से रगड़ना

बाल सुखाने के लिए बाल को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने की आदत स्कैल्प को डैमेज कर सकती है. बालों को हमेशा आराम से पोछना चाहिए जिससे बालों का पानी निकल सके.

बालों को ब्लो ड्राई करना

रोज बाल धोकर सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना सही नहीं है. ड्रायर के ज्यादा इस्तेमाल से बालों का मॉइस्चर खत्म हो जाता है और हीट भी बालों को नुकसान पहुंचाती है.

Also read: Hair Care Tips: हेयरफॉल से हैं परेशान? नारियल तेल में मिला दें ये चीजें

हेयर जेल का ज्यादा इस्तेमाल

हेयर जेल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों का टेक्सचर खराब होने लगता है. अगर बाल बिना जेल के सेट नहीं होते तो ऐसा हेयरस्टाइल रखें जिसमें जेल लगाने की जरूरत ना पड़े.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola