Gobhi Ki Kachari: शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी गोभी की कचरी, बहुत सिंपल है रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

गोभी की कचरी रेसिपी (Image-iStock)

Gobhi Ki Kachari: ठंडी शाम में चाय के साथ कुरकुरी गोभी की कचरी मिल जाए तो मजा आ जाता है. यहां आपको इसकी फटाफट बनने वाली रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Gobhi Ki Kachari: सर्दियों के मौसम में शाम चाय का आनंद लेना तो हर किसी को अच्छा लगता है. इसी के साथ अगर चटपटी और कुरकुरी गोभी की कचरी भी मिल जाए तो फिर क्या कहना. जी हां, आपको आज गोभी की कचरी बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं. इस चटपटी कचरी को आप बहुत ही झटपट बनाकर चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

गोभी की कचरी बनाने की सामग्री

  • कद्दूकस की हुई फूल गोभी – 1
  • बेसन – 2 चम्मच
  • मैदा – 2 चम्मच
  • गेहूं का आटा – 2 चम्मच
  • अजवाइन – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
  • तेल

यह भी पढ़ें: Moong Dal Chakli: कुरकुरी मूंग दाल चकली के साथ चाय का मजा होगा दोगुना

गोभी की कचरी बनाने की विधि

  • गोभी की कचरी बनाने के लिए पहले गोभी को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें.
  • प्याज और हरी मिर्च को बारीकी से काट लें.
  • फिर एक बर्तन में बेसन, मैदा, आटा, अजवाइन, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और लहसुन, अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें.
  • अब इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें गोल-गोल गोभी की कचरी बनाकर उसमें डालें.
  • अब इन्हें अच्छे से लाल होने तक फ्राई कर लें और प्लेट में निकाल लें.
  • फिर आप इन्हें चाय के साथ मजे लेकर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aloo Nazakat Recipe: भूल जाएंगे बाहर का स्नैक्स, बच्चों के लिए फटाफट बना लें टेस्टी आलू नजाकत

यह भी पढ़ें: Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा

यह भी पढ़ें: Noodle Samosa Recipe: नहीं खाया होगा ऐसा नूडल समोसा, जल्दी से घर पर बनाकर करें ट्राई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola