ePaper

Glowing Skin Overnight: रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, हर कोई पूछेगा आपकी खूबसूरती का राज

Updated at : 08 Mar 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips

Beauty Tips

Glowing Skin Overnight : जानिए कौन सी चीजें हैं जो रात में लगाने से आपकी खूबसूरती का राज बन जाएंगी.

विज्ञापन

Glowing Skin Overnight: हर महिला की चाहत होती है कि उसकी त्वचा निखरी और चमकदार रहे. इसके लिए वह बहुत कुछ करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले कुछ खास चीजें लगाने से आपकी त्वचा पर जादुई असर हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा को सुबह उठते ही ताजगी और निखार मिले तो इन घरेलू और प्राकृतिक उपायों को अपनी रात की स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें. जानिए कौन सी चीजें हैं जो रात में लगाने से आपकी खूबसूरती का राज बन जाएंगी.

  • ऐलोवेरा जेल : अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहे तो रात को सोने से पहले ऐलोवेरा जेल लगाएं. ऐलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासों और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं.
  • नाइट क्रीम : नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा रातभर हाइड्रेटेड रहती है. इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देते हैं और आपकी त्वचा को और ज्यादा निखारते हैं.
  • विटामिन सी सीरम : विटामिन सी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह त्वचा को टोन करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और चेहरे पर एक चमक लाने में मदद करता है. रात को सोने से पहले विटामिन सी सीरम लगाना त्वचा के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है. यह आपकी त्वचा को ब्राइट और लाइट करता है जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.
  • नारियल तेल : नारियल तेल न सिर्फ बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बेहतरीन होता है. यह त्वचा को गहरी नमी और पोषण देता है. रात को सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरे पर नारियल तेल लगाएं और यह आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखेगा. यह त्वचा में सेहतमंद ग्लो लाने में मदद करता है और सूजन को भी कम करता है.
  • शहद : शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को गहरी नमी देता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है. यह त्वचा की डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है और त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है. रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाकर हल्के से मसाज करें और सुबह उठकर नहाने के बाद अपनी त्वचा को सॉफ्ट और सशक्त महसूस करें.

Also Read : Summer Friendly Makeup: अब गर्मी में भी नो टेंशन, समर फ्रेंडली मेकअप से पाएं शानदार लुक

Also Read : 15 Minute Glow Face Pack: घर पर बनाएं यह सीक्रेट फेस पैक, 15 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola