ePaper

Gita Updesh: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने वाली गीता की अनमोल सीख

Updated at : 10 Sep 2025 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
Gita Updesh

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक है. महाभारत में अर्जुन के संशय दूर करने हेतु श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश आज भी इंसान को सही दिशा दिखाते हैं. गीता हर परिस्थिति में धैर्य, कर्तव्य और सत्य का मार्ग सिखाती है.

विज्ञापन

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता को केवल धर्मग्रंथ कहकर सीमित नहीं किया जा सकता. यह जीवन का वह ज्ञान है जो हर परिस्थिति में इंसान को सही रास्ता दिखाता है. महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन अपने धर्म और कर्तव्य को लेकर भ्रमित हो गए थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें जो उपदेश दिए, वही गीता के रूप में आज तक हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं.

  • गीता सबसे पहले हमें अहंकार से दूर रहने की सीख देती है. रिश्तों में अहंकार सबसे बड़ा अवरोध है. पति-पत्नी का संबंध भी तब तक स्वस्थ रहता है, जब तक उसमें विनम्रता और अपनापन हो. अहंकार आने पर छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: सावधान! इन 4 चीजों पर घमंड बना सकता है पतन का कारण

  • गीता का एक महत्वपूर्ण उपदेश संदेश है त्याग. विवाह में केवल लेना ही नहीं, बल्कि देना भी आवश्यक है. अगर दोनों जीवनसाथी अपनी-अपनी इच्छाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे की खुशी को प्राथमिकता दें, तो संबंध और भी मधुर बन जाता है. त्याग रिश्ते को स्थायी और गहरा बनाता है.
  • गीता उपदेश धैर्य और विश्वास को भी हर रिश्ते की नींव मानती है. जीवन के कठिन समय में धैर्य रखना और साथी पर भरोसा बनाए रखना ही रिश्ते को मजबूती देता है. जब पति-पत्नी एक-दूसरे पर पूरा विश्वास करते हैं, तो कोई भी कठिनाई उन्हें अलग नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: लक्ष्य से भटका देती हैं इंसान की ये आदतें, जीवन में कभी नहीं मिलती तरक्की

  • निस्वार्थ प्रेम गीता का एक और महत्वपूर्ण संदेश है. स्वार्थ से जुड़ा प्रेम क्षणिक होता है, जबकि निस्वार्थ प्रेम रिश्ते को जीवन भर टिकाए रखता है. विवाह में पति-पत्नी को बिना किसी अपेक्षा के एक-दूसरे के लिए समर्पित रहना चाहिए.
  • श्रीमद्भगवद्गीता समानता और सम्मान पर बल देती है. पति-पत्नी का रिश्ता तभी सफल होता है जब दोनों बराबरी से एक-दूसरे को स्वीकार करें. सम्मान और समानता ही विवाह को दीर्घकाल तक सुखमय बनाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: इंसान को पतन की ओर धकेलते हैं ये 3 आदतें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola