21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जीवन में छा जाएं संकट के बादल, तो याद रखें गीता के ये 10 उपदेश

Gita Updesh: कठिन समय में गीता के उपदेश जीवन को नई दिशा देते हैं. श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ये ज्ञान हमें धैर्य, समर्पण और आत्मविश्वास सिखाते हैं. संकट के क्षणों में गीता के ये 10 उपदेश नकारात्मकता दूर कर सकारात्मकता का प्रकाश फैलाती हैं.

Gita Updesh: जीवन का स्वरूप सदैव बदलता रहता है. कभी यह सुख और सफलता से भर जाता है, तो कभी निराशा और असफलता मन को हतोत्साहित कर देती है. कठिन समय में अक्सर इंसान दिशा खो देता है और उसे सहारे की आवश्यकता महसूस होती है. ऐसे क्षणों में श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश आशा और शक्ति प्रदान करते हैं. महाभारत के युद्धक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया, वही आज भी हर व्यक्ति को प्रेरणा देता है. गीता सिखाती है कि किस प्रकार दृढ़ता, समर्पण और आत्मज्ञान से जीवन की चुनौतियों पर विजय पाई जा सकती है. ऐसे में अगर आपके जीवन में भी संकट के घने बादल छा गए हैं, तो इस श्रीमद्भगवद्गीता के इन उपदेशों को जरूर याद रखें. ये उपदेश नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करेंगी. साथ ही आपके जीवन में सकारात्मकता भी लाएंगी.

  • कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो. श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार, मनुष्य के अधिकार में सिर्फ प्रयास करना है. ऐसे में व्यक्ति को अपना कर्म करना चाहिए, उसे फल प्राप्ति की झंझटों में नहीं उलझना चाहिए.
  • आत्मा शाश्वत है. यह न जन्म लेती है, न मरती है.
  • मोह, क्रोध और लोभ से बचो. ये ही बंधन और दुख के कारण हैं.
  • सुख-दुख और सफलता-असफलता को समान भाव से स्वीकारो.

यह भी पढ़ें- रिश्तों की कड़वाहट होगी दूर, बस अपनाएं गीता उपदेश की ये बातें

यह भी पढ़ें- गलत फैसलों से बचना है? निर्णय लेते समय गीता के ये उपदेश जरूर याद रखें

  • मन पर नियंत्रण रखो. मन ही सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु है.
  • लोभ से दूर रहो. यह चरित्र और जीवन दोनों को नुकसान पहुंचाता है.
  • कठिनाई क्षणिक होती है. धैर्य और विश्वास बनाए रखो.
  • अज्ञान से मोह जन्म लेता है, ज्ञान आत्मा को शुद्ध करता है.
  • हर कार्य को ईश्वर को अर्पित भाव से करो.
  • सच्चे मन से स्मरण करने वाले के साथ भगवान सदा रहते हैं.

यह भी पढ़ें- जब उम्मीद टूटने लगे, तब याद रखें श्रीकृष्ण के ये 10 उपदेश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Shashank Baranwal
Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel