ePaper

Garlic Chutney Recipe: तीखी, चटपटी और जबरदस्त स्वाद वाली लहसुन की चटनी

Updated at : 29 May 2025 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Garlic Chutney Recipe: तीखी, चटपटी और जबरदस्त स्वाद वाली लहसुन की चटनी

Garlic Chutney Recipe: हम आपको बताएंगे कि कैसे आसानी से घर पर झटपट और स्वाद से भरपूर लहसुन की चटनी बनाई जाती है जो आपके खाने को बनाएगी और भी खास.

विज्ञापन

Garlic Chutney Recipe: अगर आप खाने में थोड़ा सा तड़का और जायका जोड़ना चाहते हैं तो लहसुन की चटनी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह तीखी और चटपटी चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि खाने का मजा भी दोगुना कर देती है. पराठे, समोसे, भटूरे या चाट के साथ इसे खाकर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि कैसे आसानी से घर पर झटपट और स्वाद से भरपूर लहसुन की चटनी बनाई जाती है जो आपके खाने को बनाएगी और भी खास.

सामग्री

  • 10-12 लहसुन की कलियां
  • 5-6 सूखी लाल मिर्च (कश्मीरी या अन्य प्रकार)
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 1/2 टीस्पून नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1/2 टीस्पून चीनी (वैकल्पिक)
  • 1 टेबलस्पून तेल

विधि

  • सूखी लाल मिर्चों को गर्म पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें.
  • लहसुन की कलियों को छील लें.
  • भिगोई हुई मिर्चों का डंठल हटा दें.
  • एक मिक्सर जार में लहसुन, मिर्च, नींबू का रस, नमक और चीनी डालें.
  • सभी सामग्री को पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें और तैयार पेस्ट को उसमें डालकर कुछ मिनट तक भूनें.
  • चटनी को ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola