ePaper

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बन रहे बेहद शुभ संयोग, जान लें ये बड़ी बातें

Updated at : 28 May 2023 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बन रहे बेहद शुभ संयोग, जान लें ये बड़ी बातें

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्‍नान करने और जरूरतमंद लोगों को दान करने का विशेष धार्मिक महत्‍व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व के दिन पवित्र स्नान और दान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है.

विज्ञापन
undefined

गंगा दशहरा पर्व शुभ संयोग- पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा यानी कि ज्‍येष्ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई की सुबह 11 बजकर 49 मिनट से आरंभ होगी और 30 मई, मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर समाप्‍त होगी. उदया तिथि की के अनुसार गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर 1 बजे तक स्‍नान-दान और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा.

undefined

गंगा दशहरा के दिन पड़ रहा है बड़ा मंगल- इस दिन मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल गंगा दशहरा और भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि यह बड़ा मंगल के दिन पड़ रहा है. ज्‍येष्‍ठ मई का चौथा बड़ा मंगल 30 मई को गंगा दशहरा के दिन ही पड़ रहा है.

undefined

गंगा दशहरा का महत्‍व- गंगा दशहरा को लेकर यह धार्मिक मान्‍यता है कि इस दिन ही मां गंगा स्‍वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं. गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा नदी में स्‍नान जरूर करना चाहिए. अगर आपके लिए ऐसा कर पाना संभव न हो तो आपको घर पर ही स्‍नान करते हुए पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान कर लेना चाहिए. इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाती है.

undefined

गंगा दशहरा पर करें इन वस्‍तुओं का दान- गंगा दशहरे के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान जरूर दें. इस दिन जिस भी चीज का दान करें, उसकी संख्‍या 10 रखने की कोशि करें. जैसे- 10 फल, 10 पंखे, 10 सुराही, 10 छाते या फिर अनाज के 10 पैकेट.

undefined

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लें. इस धागे को नारियल पर लपेट लें. शाम के समय इस नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित करें. ऐसा करते समय भगवान से प्रार्थना करें. इसके बाद पीछे मुड़कर न देखें.

undefined

आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उपाय- गंगा दशहरा के दिन पेड़ लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. घर में पेड़ लगाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं. पेड़ लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

undefined

गंगाजल से करें ये उपाय- घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के लिए गंगाजल को घर में जरूर रखना चाहिए. केवल इस बात का ध्यान रखें कि मंदिर या किसी पवित्र स्थान पर ही गंगाजल रखें. ऐसा करने से परिवार में खुशियां बनी रहती है.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola