Ganesh Chaturthi 2022: धूमधाम से मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी, ढोल-नगाड़े से हो रहा है बप्पा का स्वागत

Updated at : 31 Aug 2022 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: धूमधाम से मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी, ढोल-नगाड़े से हो रहा है बप्पा का स्वागत

Ganesh Chaturthi 2022: आज से 10 दिनों के लिए पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम है. हर जगह ढोल-नगाड़ों से बप्पा का स्वागत किया जा रहा है. बता दें कि 09 सितंबर को गणेशोत्सव का समापन होगा.

विज्ञापन
undefined

Ganesh Chaturthi 2022: आज से 10 दिनों के लिए पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम है. हर जगह ढोल-नगाड़ों से बप्पा का स्वागत किया जा रहा है. क्या वीआईपी, क्या आम सभी लोग गणेश जी की अराधना करने में लगे हुए है. गणपति स्‍थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्‍त दोपहर करीब साढ़े 3 बजे तक है.

undefined

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया. शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी और सभी की प्रसन्नता और समृद्धि की कामना की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं. गणपति बाप्पा मोरया!”

undefined

ओडिशा के फेमस रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर “हैप्पी गणेश पूजा” संदेश के साथ 3,425 रेत के लड्डू के साथ भगवान गणेश की रेत की मूर्ति बनाई.

undefined

महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. लोग इस साल ‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की मूर्तियां अपने घर ले जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola