Feng Shui Tips For Career: करियर में तरक्की के लिए अपनाएं ये फेंगशुई उपाय, सफलता मिलेगी कदम-कदम पर

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन
Feng Shui Tips For Career: करियर में तरक्की के लिए अपनाएं ये फेंगशुई उपाय, सफलता मिलेगी कदम-कदम पर

Feng Shui Tips For Career: कई बार यह भी होता है कि व्यक्ति अपने करियर में लक्ष्य को लेकर स्पष्ट नहीं रहता है. तो आज इस आर्टिकल में जानते है कि फेंगशुई के वो कौन से टिप्स है जिनको अपना कर आप करियर में आप तरक्की पा सकते हैं.

विज्ञापन

Feng Shui Tips For Career: प्यार और करियर की चिंता हर किसी को लगी रहती है. ऐसे में फेंगशुई के उपाय लोगों के लिए काफी कारगार होते हैं. कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं लेकिन फिर भी उन्हे नौकरी नहीं मिल रही है. कई बार यह भी होता है कि व्यक्ति अपने करियर में लक्ष्य को लेकर स्पष्ट नहीं रहता है. तो आज इस आर्टिकल में जानते है कि फेंगशुई के वो कौन से टिप्स है जिनको अपना कर आप करियर में आप तरक्की पा सकते हैं. 

फेंगशुई हाथी

कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के लिए अपनी टेबल पर फेंगशुई हाथ को रखना चाहिए. कई बार लोगों के सामने ये परेशानी रहती है कि वो कोई सामान नहीं रख सकते हैं तो आप हाथी की तस्वीर भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से कार्य के क्षेत्र में बेहद तरक्की मिलती है. 

अलमारी को रखें व्यवस्थित 

कमरा हो या बेडरूम वहाँ मौजूद बड़ी अलमिरा को हमेशा समेट कर रखना चाहिए. वहां पर चीजों को ज्यादा फैलने नहीं देना चाहिए. यहां मौजूद सभी चीजें जैसे डॉक्युमेंट्स, जरूरी कागजात इन सबको समेट कर और ऑर्गनाइज करके रखना चाहिए. ऐसा करने से कार्य के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलती है. 

लकी कैट

फेंगशुई में करियर को बेहतर बनाने में लकी कैट को बेहद लकी माना जाता है. मान्यता ऐसी है कि ऐसा करने से व्यक्ति को  करियर में  काफी ज्यादा तरक्की मिलती है. 

इस दिशा में लगाएं वर्ल्ड मैप 

फेंगशुई के मुताबिक अगर हम चलें तो घर के उत्तर दिशा में वर्ल्ड मैप को लगाना चाहिए, ये करियर को सही दिशा में लेकर जाने में काफी ज्यादा मदद करती है, और व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करता है. फेंगशुई के अनुसार अगर आप सफल लोगों की तस्वीर अपने कमरें में लगाते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola