Tomato Rava Dosa: कम समय में घरवालों के लिए तैयार करें ये टेस्टी टमाटर रवा डोसा
Author Sweta vaidya
Updated:
विज्ञापन
tomato rava dosa (AI Image)
Tomato Rava Dosa: झटपट जब डोसा बनाने की बात आती है तो अक्सर लोग रवा डोसा बनाते हैं. अगर आप सिंपल रवा डोसा में कुछ नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो टमाटर रवा डोसा को जरूर बनाएं.
विज्ञापन
Tomato Rava Dosa: अगर आपको और आपके घरवालों को भी डोसा खाना पसंद है और आप झटपट से टेस्टी डोसा खाना चाहते हैं तो टमाटर रवा डोसा को ट्राई कर सकते हैं. इस क्रिस्पी डोसा का स्वाद आपका दिल जीत लेगा और आप इसे बार-बार बनाएंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से टमाटर रवा डोसा बनाने की आसान विधि.
विज्ञापन
टमाटर रवा डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- रवा- 1 कप
- चावल का आटा- आधा कप
- मैदा- 2 चम्मच
- टमाटर- 2
- सूखी लाल मिर्च- 1-2
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
टमाटर रवा डोसा को कैसे तैयार करें?
- टमाटर रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रवा, चावल का आटा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब आप टमाटर को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप मिक्सी जार में डाल दें. इसके साथ आप सूखी लाल मिर्च और अदरक को भी डाल दें. थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
- इस मिश्रण को आप रवा के मिश्रण में मिला दें. इसके बाद आप बारीक कटा प्याज, जीरा और धनिया पत्ती को डाल दें. पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. बैटर को पतला रखें.
- स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. तैयार बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- डोसा बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल लगा दें.
- घोल को अच्छे से मिक्स कर लें. अगर घोल गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप तवे पर बैटर को फैलाते हुए डालें.
- अब थोड़ा तेल डाल दें और डोसा को क्रिस्पी होने तक सेंक लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे मोड़ लें और प्लेट में निकाल लें.
- गरमा-गरम टमाटर रवा डोसा को नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Homemade Brownie Recipe: मीठे में बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा जो सभी का दिल जीत ले
यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन