मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे जब घर पर बनेगा पनीर स्लाइस सैंडविच, टिफिन के लिए माओं की नई फेवरेट रेसिपी

Paneer Slice Sandwich: अगर आप बिना ब्रेड के कुछ नया, चटपटा और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो पनीर स्लाइस सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह हाई प्रोटीन रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ मिनटों में बन जाती है. बच्चों के टिफिन से लेकर हल्के डिनर तक, यह सैंडविच हर मौके के लिए परफेक्ट है.
Paneer Slice Sandwich: अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं तो पनीर स्लाइस सैंडविच आपके लिए परफेक्ट डिश है. यह एक ऐसी डिश है तो टेस्टी तो है ही लेकिन साथ ही उतनी ही ज्यादा हेल्दी भी है. इस डिश की सबसे खास बात है कि जहां आम सैंडविच ब्रेड पर बेस्ड होते हैं यह यूनिक सैंडविच ब्रेड से नहीं बल्कि पूरी तरह से पनीर से बनाई जाती है. आपको शायद यह सुनकर थोड़ा सा अटपटा लगे लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि जब आप इसे एक बार ट्राय करते हैं तो आप इसे बार-बार घर पर बनाने लग जाते हैं. आप इसे सिर्फ शाम के नाश्ते में नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और साथ ही लाइट डिनर के तौर पर भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी.
पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पनीर – 200 ग्राम मोटी स्लाइस में कटा हुआ
- उबला आलू – 1 अच्छे से मैश किया हुआ
- प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च – आधी बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
- बटर या घी – सेंकने के लिए
- हरी चटनी – इच्छानुसार
पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी
- पनीर स्लाइस सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैश किया हुआ आलू, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. यह मिश्रण सैंडविच की फिलिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है.
- इसके बाद पनीर की दो मोटी स्लाइस लें और एक स्लाइस पर तैयार की हुई फिलिंग फैलाएं और ऊपर से हरी चटनी लगाएं. इसके बाद दूसरी पनीर स्लाइस को ऊपर रखकर हल्के हाथ से दबा दें.
- अब एक तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर या घी डालें. इसके बाद तैयार पनीर सैंडविच को तवे पर रखकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. इस बात का ख्याल रखें कि पनीर हल्का क्रिस्पी हो जाए, बस उतना ही सेकें.
- गर्मागर्म पनीर स्लाइस सैंडविच को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इसे बीच से काटकर प्लेट में सर्व कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










