Vastu Tips: गलत दिशा में लगाएंगे शमी तो हो जायेगा सर्वनाश, जानिए कौन-सी है सही दिशा?

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 31 Jan 2024 2:39 PM

विज्ञापन

हिंदू धर्म में जिस प्रकार तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है ठीक उसी प्रकार से शमी के पौधों को भी एक खास महत्व दिया है लेकिन वास्तु के हिसाब से इस पौधे को लगाने की एक सही दिशा होती है, जानिए कौन सी है वो दिशा?

विज्ञापन
undefined

सनातन धर्म की ये खासियत है कि आप को लगभग हर घर में तुलसी और शमी का पौधा देखने को मिलेगा, दरअसल ये दोनों ही पौधों को पूजनीय स्थान दिया गया है.

undefined

हिंदू धर्म में ये माना गया है कि शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है और लोगों के जीवन से कई तरह की बुराइयां और नेगेटिविटी दूर रहती है.

undefined

हिंदू महाकाव्य रामायण में शमी के पौधे का एक खास जिक्र है, उसमें बताया गया है कि जब प्रभु श्री राम और रावण के बीच युद्ध हुआ था तो उस युद्ध की शुरुआत से पहले भगवान राम ने शमीके पेड़ की पूजा की थी और उसके बाद उन्हें विजय हासिल हुई थी.

undefined

हिंदू धर्म में शमी के पत्तों का इस्तेमाल भगवान शिव की पूजा अर्चना में भी किया जाता है और ये माना जाता है की इससे वो प्रसन्न होते हैं, साथ ही भगवान गणेश और मां दुर्गा की पूजा में भी शमी के पत्तों का उपयोग किया जाता है.

undefined

माना जाता है कि जिस प्रकार हम अपने घरों में सुबह शाम तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं उसी प्रकार हमें शनिवार के दिन खास तौर से शमी के पेड़ की पूजा करना चाहिए, माना जाता है कि शमी के पेड़ के आगे सरसों के तेल का दिया जलाने से घर से हर प्रकार की बाधाएं दूर रहती हैं.

undefined

वास्तु शास्त्र की मानें तो शमी का पौधा बेहद ही शुभ होता है और घर में इसे लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है. माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में शनि दोष है तो उसे निश्चित तौर से अपने घर में शमी का पौधा लगाकर हर शनिवार को पूजा करना चाहिए .

Also Read: Shami Tree Ke Fayde: घर में जरूर लगाएं शमी का पौधा, शनि देव के कुप्रभाव से पाएं मुक्ति
undefined

शमी का पौधा यूं तो बेहद ही शुभ है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार उसे लगाने का प्रभाव तब ही पड़ता है जब वो सही दिशा में लगाई जाए अन्यथा इसके लोगों को इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

undefined

शमी का पौधा लगाते वक्त ये भी ध्यान रखने की जरूरत है कि उसे इस प्रकार से रखा जाए की उसपर सीधी धूप न पड़े . शमी का पौधा शनिदेव से संबंधित है इसलिए इसे घर पर लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे उचित माना जाता है.

undefined

शमी के पौधे को इस प्रकार से रखना चाहिए कि घर से बाहर निकलने पर वो दाहिने ओर पर मौजूद हो, ये बेहद ही लाभकारी माना जाता है.

रिपोर्ट – पुष्पांजलि

Also Read: जूते-चप्पलों को बिखेर कर रखने की आदत छोड़िए, घरेलू कलह से मुक्ति देंगे ये अचूक वास्तु उपाय
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola