शालिनी के बताए तरीके से बनाएं घर पर हेयर ग्रोथ DIY शैम्पू

Updated at : 15 Mar 2026 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
diy shampoo

बालों में शैम्पू लगते हुए (AI generated Image)

DIY Shampoo For Hair Growth: इस आर्टिकल की मदद से आप कंटेंट क्रिएटर शालिनी का बताया हेयर ग्रोथ DIY शैम्पू बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

DIY Shampoo For Hair Growth: आजकल बहुत से लोग अपने बालों की देखभाल के लिए नेचुरल और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. ऐसे में आप भी घर पर आसानी से खुद से शैम्पू तैयार कर सकते हैं. घर पर तैयार किया गया शैम्पू बालों और स्कैल्प को साफ रखने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है. तो आइए बताते हैं आपको घर पर ही कुछ सामग्रियों और थोड़ी सी मेहनत करके खुद से शैम्पू बनाने का तरीका. 

घर पर शैम्पू बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • गुड़हल के पत्ते और फूल (Hibiscus leaves & flowers)
  • शिकाकाई
  • सोप नट (रीठा)
  • नींबू
  • करी पत्ता
  • मेथी दाना
  • कलौंजी के बीज
  • अलसी के बीज

घर पर शैम्पू कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप गुड़हल के पत्ते और फूल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. 
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करें.अब इसमें आप सारी सामग्री को डाल दें. इसे अच्छी तरह 15 मिनट झाग आने तक उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने दें. अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मसल लें. इसके बाद आप इस मिश्रण को छानकर एक कंटेनर में रख लें. 
  • अब तैयार हुए शैम्पू का आप तुरंत इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, मिलेंगे फायदे 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola