Diwali Special Meethi Kadhi Recipe: दिवाली पर करें कुछ नया ट्राई, बनाएं गुजराती स्टाइल मीठी कढ़ी, खाकर हर कोई कहेगा वाह
Published by : Priya Gupta Updated At : 17 Oct 2025 2:29 PM
Diwali Special Mithi Kadhi Recipe (AI image)
Diwali Special Meethi Kadhi Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं गुजराती स्टाइल मीठी कढ़ी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इसे तैयार करने का आसान तरीका.
Diwali Special Meethi Kadhi Recipe: दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी और सजावट का नहीं, बल्कि घर के बने स्वादिष्ट पकवानों का भी होता है. ऐसे में इस दिवाली घर पर लंच के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो स्वाद से भरपूर दिवाली स्पेशल मीठी कढ़ी जरूर बनाएं. गुजराती स्टाइल में बनी ये मीठी कढ़ी दिवाली के त्योहार पर आपके खाने की थाली में चार चांद लगा देगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से मीठी कढ़ी बनाने का आसान तरीका. इसे आप कम मेहनत और कम समय में तैयार कर सकते हैं, जिसके लाजवाब स्वाद से हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा.
मीठी कढ़ी बनाने की सामग्री क्या है?
- दही – 1 कप
- बेसन – 2 चम्मच
- गुड़ – स्वाद अनुसार
- पानी – 2 कप
- अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक – स्वाद अनुसार
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- तड़के के लिए घी – 1 चम्मच
- राई – आधा छोटा चम्मच
- मेथी दाना – आधा छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 2
- करी पत्ते – 8-10
मीठी कढ़ी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बाउल में दही और बेसन डालकर अच्छे से फेंट लें.
- अब इसमें हल्दी, नमक, गुड़ और पानी डालकर पतला घोल बना लें.
- तैयार हुए घोल को एक गहरे पैन में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जिससे दही फटे नहीं. इसे लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं जब तक ये थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
- अब एक छोटे पैन में घी गरम करें. इसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें. जब तड़का चटकने लगे, तो इसे कढ़ी में डाल दें और चलाएं.
- आपकी स्वादिष्ट मीठी कढ़ी बनकर तैयार है. इसे गरमा-गरम फूले हुए चावल या पूरी के साथ परोसें.
मीठी कढ़ी किस राज्य की फेमस डिश है?
मीठी कढ़ी गुजरात की पारंपरिक डिश है, जो अपने मीठे और खट्टे स्वाद के लिए बहुत फेमस है.
मीठी कढ़ी में दही फटने से कैसे बचाएं?
कढ़ी बनाते समय आंच को हमेशा धीमा रखें और लगातार चलाते रहें, जिससे दही फटे नहीं.
मीठी कढ़ी बनाने में कितना समय लगता है?
इसे बनाने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है.
मीठी कढ़ी के साथ क्या सर्व करें?
इसे गरमा-गरम फूले हुए चावल, जीरा राइस या पूरी के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










