ePaper

दिवाली पर क्यों जलाते हैं करंज के तेल के दीये, जानिए वजह

Updated at : 12 Nov 2023 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली पर क्यों जलाते हैं करंज के तेल के दीये, जानिए वजह

DIWALI 2023 : आज दिवाली का त्योहार है. आज अमावस की काली रात दीपों से जगमग होगी . बाजार में दीप और करंज के तेल भी खूब बिक रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिवाली पर ज्यादातर लोग करंज के तेल के दीये ही क्यों जलाते है. आइए जानते है इसके पीछे के कारण.

विज्ञापन
undefined

आयुर्वेदिक गुणधर्म: करंज का तेल आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है और इससे कई तरह की दवाएं बनती हैं.

undefined

दिवाली पर उपयोग: दिवाली पर करंज तेल के दीये जलाए जाते हैं, जिससे बरसात के बाद उत्पन्न होने वाले कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद मिलती है और पर्यावरण पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है.

undefined

पेट समस्याओं का उपचार: आयुर्वेद के अनुसार, करंज तेल पेट में मौजूद कीड़ों को मारने में मदद कर सकता है, जिससे पेट संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं.

undefined

मच्छरों से बचाव: करंज तेल को बॉडी पर लगाने से मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है.

undefined

घावों का उपचार: घाव पर करंज तेल का उपयोग करने से घाव में सुधार हो सकता है, और करंज के फूल और पत्तियों के रस से भी घावों को ठीक करने में मदद मिलती है.

undefined

कुष्ठ रोग में उपयोगी: करंज तेल को कुष्ठ रोग के लिए भी उपयोगी माना जाता है.

undefined

दांतों की सेहत: दांतों के दर्द या पायरिया में करंज तेल को लगाने से दांतों की पीड़ा कम हो सकती है, और करंज की टहनी से दातुन करना भी पायरिया में लाभकारी हो सकता है..

और पढ़ें
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola