ePaper

Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, नहीं होगी बरकत

Updated at : 15 Oct 2022 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, नहीं होगी बरकत

Dhanteras 2022 : धनतेरस का त्योहार आने वाला है. धन कुबेर को प्रसन्न करने का ये बेहद शुभ समय होता है. इस दिन कुछ विशेष धातुओं और चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे साल भर घर में बरकत बनी रहती है. जबकि अनजान में लोग कुछ ऐसी चीजें धनतेरस पर घर ले आते हैं जिसे अशुभ माना जाता है.

विज्ञापन
undefined

लोहे का सामान – ज्योतिष के अनुसार, लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है. इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. यदि आप भी ऐसा करते हैं तो त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती है.

undefined

एल्युमिनियम- एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है, अत: इसे घर में लाना एवं सजाकर रखना अशुभ और दुर्भाग्य सूचक माना जाता है. इसके अलावा इसमें खाना पकाना भी शुभ नहीं होता.

undefined

धारदार वस्तुएं- धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन चाकू, कैंची या कोई धारदार हथियार खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए. धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है.

undefined

प्लास्टिक की वस्तुएं- धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए. बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है.

undefined

कांच के बर्तन- धनतेरस पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं. कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन का कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.

undefined

सेरामिक (चीनी मिट्टी) से बने बर्तन – धनतेरस पर सेरामिक (चीनी मिट्टी) से बने बर्तन या गुलदस्ता आदि खरीदना से बचना चाहिए. दरअसल इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत की कमी रहती है. इसलिए इस धनतेरस में सेरामिक से बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola