Deepika Ranveer:रणवीर सिंह को बेहद पसंद है पत्नी के हाथों की बनी ये डिश,दीपिका ने लिखा हसबैंड एप्रिसिएशन पोस्ट

Deepika Ranveer : रणवीर सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्हें दीपिका की बनाई कौन-सी डिश सबसे ज्यादा पसंद है. वहीं दीपिका ने भी हसबैंड एप्रिसिएशन पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जितने स्वीट कपल हैं उतना ही स्वीट है दोनों के प्यार के इजहार का तरीका. रणवीर आए दिन दीपिका से अपने प्यार का इजहार अपने निराले अंदाज में करते रहते हैं, वहीं अब दीपिका ने भी रणवीर की तारीफ में सोशल मीडिया पर हसबैंड एप्रीसिएशन पोस्ट लिखा है. डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें.

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपने पति रणवीर सिंह की खुल कर तारीफ की है. इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि- “कोई भी पुरुष इससे ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं हो सकता कि उसे पता हो कि आपको चीजों के बारे में नहीं पता है और वो आपको इस बात का एहसास कराए बिना वह चीज सीखा दे”.
वहीं रणवीर इस मामले में दीपिका से बहुत आगे हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थीं. यह फोटो मुंबई में एक इवेंट के दौरान की थीं. इन फोटोज पर भी रणवीर सिंह ने कमेंट किया था एक्टर ने कमेंट में लिखा- ‘मार ही डाला.’ इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया था.
रणवीर सिंह ने ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) के हाल के एपिसोड में कहा कि वह अपनी पत्नी दीपिका की कुकिंग खूब एन्जॉय करते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे तो दीपिका बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती हैं. उनकी बनाई हुई कुकी, केक और सभी चीजें वह बहुत पसंद करते हैं लेकिन उन्हें दीपिका के हाथों का रसम सबसे ज्यादा पसंद है. रणवीर ने रसम की तारीफ करते हुए कहा कि दीपिका काफी कमाल का रसम बनाती हैं. इसके अलावा भी रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए कई बातें बताई हैं.
रणवीर सिंह ने यह भी कहा था कि दीपिका उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक है. ‘द बिग पिक्चर’ शो के शुरुआत में वह दीपिका के साथ शो से जुड़ी बहुत सारी चाजें डिस्कश करते थे. दीपिका भी रणवीर को अपना फीडबैक देती थी. रणवीर अपनी पत्नी का फीडबैक बहुत सीरियसली लेते हैं और इसलिए जब भी दीपिका उन्हें कुछ सुझाव देती हैं तब उसपर काम जरूर करते हैं. यही वजह है कि आज यह शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि रणवीर और दीपिका बहुत ही जल्द कबीर खान की अपकमिंग फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




