Dahi Mushroom Recipe: होटल जैसा क्रीमी दही मशरूम अब घर पर बनाएं, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

Dahi Mushroom Recipe
Dahi Mushroom Recipe: अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और चटपटा दही मशरूम. इस आसान रेसिपी में जानें दही की ग्रेवी के साथ मशरूम बनाने का सही तरीका. स्टेप-बाय-स्टेप विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट यहां देखें और घर वालों को खिलाएं कुछ खास.
Dahi Mushroom Recipe: मशरूम की सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही सेहतमंद भी होती है. लेकिन अक्सर घर पर वैसा स्वाद नहीं आ पाता जैसा हम रेस्टोरेंट में खाते हैं. अगर आप भी मशरूम की वही पुरानी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद खास और टेस्टी रेसिपी. दही मशरूम एक ऐसी डिश है जो दही की ग्रेवी के साथ मिलकर बेहद क्रीमी और चटपटी बनती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बिल्कुल होटल जैसा आता है. चाहे घर पर मेहमान आए हों या कुछ अलग खाने का मन हो, यह रेसिपी सबका दिल जीत लेगी. तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से क्रीमी दही मशरूम बनाने का सही तरीका.
दही मशरूम बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
दही – 1/2 कप
मैदा – 1 छोटा चम्मच
प्याज (बड़ा, पेस्ट) – 1
लहसुन (बड़ी कलियाँ) – 4
अदरक – 1 इंच
हरी मिर्च – 1–2
मशरूम (कटे हुए) – 400 ग्राम
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) – 3 बड़े चम्मच
काजू – 10–12
दालचीनी – 2 इंच
इलायची – 3
लौंग – 3–4
काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1/2 बड़ा चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल (पकाने के लिए) – 3 बड़े चम्मच
दही मशरूम बनाने की विधि क्या है?
1. दही मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को धोकर काट लें और अलग रख दें. फिर एक मिक्सर जार में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें. दूसरी ओर एक कटोरी में दही और मैदा मिलाकर अच्छे से फेंट लें. काजू और चारमगज को गरम पानी में 10 मिनट भिगोकर पीस लें और पेस्ट बना लें.
2. अब एक पैन में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर दालचीनी, इलायची और लौंग डालें और चटकने दें. फिर प्याज-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं और बाद में मीडियम आंच पर 8–10 मिनट तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.
3. अब काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं. फिर नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएंऔर कुछ देर पकाएं.
4. इसके बाद दही का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं, लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. अब कटे हुए मशरूम डालें, अच्छी तरह मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर 7–8 मिनट पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मशरूम का पानी निकल जाए और वे नरम हो जाएं.
5. अब ग्रेवी के लिए पानी डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें. फिर आंच धीमी करें और चीनी, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं. 5 मिनट तक और पकाएं जब तक मशरूम पूरी तरह पक जाएं.
6. अंत में कटा हुआ धनिया डालें, अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें. आपका दही मशरूम तैयार है.
ये भी पढ़ें: Shengole Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश शेंगोले, जानें बनाने का आसान तरीका
ये भी पढ़ें: Methi Malai Paneer Recipe: क्रीमी स्वाद और मेथी की खुशबू से भरपूर, घर पर बनाएं होटल जैसा मेथी मलाई पनीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




