Shengole Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश शेंगोले, जानें बनाने का आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन

Maharashtrian Shengole Recipe

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shengole Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शेंगोले. आसान स्टेप्स में शेंगोले बनाने की पूरी रेसिपी, ग्रेवी और घी के साथ परोसने का तरीका.

विज्ञापन

Shengole Recipe: शेंगोले महाराष्ट्र की एक ऐसी देसी डिश है, जिसे एक बार खाने के बाद उसका स्वाद याद रह जाता है. यह डिश न तो बहुत मसालेदार होती है और न ही भारी, फिर भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. गांव के घरों से लेकर शहरों तक, शेंगोले आज भी प्यार से बनाई जाती है. इसे बनाना जितना आसान है, स्वाद उतना ही खास होता है. अगर आप भी घर पर किसी नई लेकिन पारंपरिक डिश को ट्राई करना चाहते हैं, तो शेंगोले बनाने का यह तरीका आपके लिए एकदम सही रहेगा.

विज्ञापन

शेंगोले बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

ज्वार का आटा – 1/2 कप
गेंहू का आटा – 1/2 कप
बेसन – 1 चमच
अजवाइन – 1/4 छोटी चमच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चमच
लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चमच
नमक – स्वाद अनुसार
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
तेल – 1 चमच
सरसों के बीज – 1/2 चमच
जीरा – 1/2 चमच
हींग – 1/2 चमच
लहसुन का पेस्ट – 1 छोटी चमच
गोडा मसाला – 1 चमच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चमच
पानी – 1 बड़ा गिलास

घर पर महाराष्ट्रीयन शेंगोले कैसे बनाएं?

1. शेंगोले बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में ज्वार के आटे में में गेहूं का आटा और बेसन डालें. फिर अजवाइन, हल्दी पाउडर, लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें बहुत सारा धनिया डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा आटा गूंथ लें. आटा बहुत पतला न करें, केवल गाढ़ा ही रखें. फिर आटे को एक कटोरे में डालकर ढक दें और लगभग 10 मिनट के लिए आराम करने दें.
2. इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें. इसमें सरसों डालें और फोड़ने दें. फिर जीरा डालें और चटकने दें. अब हींग डालें और आंच धीमी कर दें. इसमें लहसुन का पेस्ट, गोडा मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तक भूनें.
3. अब पैन में पानी और नमक डालें और ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें.
4. अब दूसरी ओर आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर शेंगोली तैयार करें. इसे बीच से मोड़कर दोनों सिरे बंद करें. आप शेंगोले मोटे या पतले बना सकते हैं. जब सभी शेंगोले तैयार हो जाएन, तो उन्हें उबलती ग्रेवी में डालें, हल्का मिला लें, ढककर मीडियम आंच पर 15–20 मिनट तक पकाएं.
5. लास्ट में इसमें धनिया पत्ती डालकर मिला दें. आप इन्हें सीधे खा सकते हैं या थोड़ा नींबू का रस डाल सकते हैं. इसमें घी डालकर और भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है. इसे पापड़, अचार और प्याज के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Methi Malai Paneer Recipe: क्रीमी स्वाद और मेथी की खुशबू से भरपूर, घर पर बनाएं होटल जैसा मेथी मलाई पनीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

ज्वार का आटा – 1/2 कप
गेंहू का आटा – 1/2 कप
बेसन – 1 चमच
अजवाइन – 1/4 छोटी चमच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चमच
लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चमच
नमक – स्वाद अनुसार
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
तेल – 1 चमच
सरसों के बीज - 1/2 चमच
जीरा - 1/2 चमच
हींग - 1/2 चमच
लहसुन का पेस्ट – 1 छोटी चमच
गोडा मसाला – 1 चमच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चमच
पानी – 1 बड़ा गिलास