Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में पर्दों को न भूलें, अपनाएं ये आसान टिप्स

curtain cleaning
Cleaning Tips: कमरों की चादर,कार्पेट और पर्दे इन सभी चीजों का खास खयाल रख कर इन सभी को साफ किया जाता है. ऐसे में कई बार पर्दे खराब होने के डर से लोग इसे बाहर धोने के लिए दे देते है, लेकिन जरूरी नहीं की हर चीज को घर में साफ नहीं किया जाता है.
Cleaning Tips: दिवाली आने से पहले घर की सफाई इस तरह से की जाती है जैस घर को फिर से नया किया जा रहा है. ऐसे में हर चीज की सफाई की जाती है. कमरों की चादर,कार्पेट और पर्दे इन सभी चीजों का खास खयाल रख कर इन सभी को साफ किया जाता है. ऐसे में कई बार पर्दे खराब होने के डर से लोग इसे बाहर धोने के लिए दे देते है, लेकिन जरूरी नहीं की हर चीज को घर में साफ नहीं किया जाता है. कुछ ऐसे ट्रिक भी होते हैं जिसमें चीजों को घर में ही साफ किया जा सके. इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो कि आपको घर में आपके खूबसूरत और महंगे पर्दों को साफ करने में मदद करेगा.
पर्दों को कितने दिनों में साफ करना चाहिए?
आमतौर पर पर्दों को 15-20 दिनों के बीच में एक बार जरूर साफ ताकि पर्दों की उम्र लंबी हो और उनकी चमक बरकरार रहें.
क्या सभी पर्दों को मशीन में धोया जा सकता है?
नहीं सभी पर्दों को मशीन में नहीं धोया जा सकता है, क्योंकि हर पर्दे पर लिखा होता है कि वो कौन से फैब्रिक से बना हुआ है.
पर्दों को धोने से पहले क्या करना चाहिए?
पर्दों से हुक्स, रिंग्स या किसी भी धातु की चीज़ को हटा दें.
अच्छी तरह झाड़ लें ताकि धूल पहले ही निकल जाए.
कलर फैडिंग से बचने के लिए रंग पकड़ने वाले कपड़े या हल्के डिटर्जेंट का प्रयोग करें.
पर्दों को किस पानी में धोना चाहिए?
पर्दों को धोते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी न ज्यादा गरम हो और न ही ज्यादा ठंडा. पानी का तापमान बिल्कुल नॉर्मल होना चाहिए. इस चीज को ध्यान में रखने से पर्दे हमेशा खूबसूरत रहते हैं.
पर्दों को कहां सुखाना चाहिए ?
पर्दों को हमेशा खुली जगह में और हवा में सुखाना चाहिए. इससे पर्दे का रंग बना रहता है.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










