सर्दियों में बनाएं शरीर को गर्म रखने वाली क्रीमी पालक-ब्रोकली सूप

क्रीमी पालक-ब्रोकली सूप (AI IMAGE)
Creamy Palak Broccoli Soup: ठंड के मौसम में आपने चाय या पकौड़े का मजा ले लिया होगा, इसलिए आज हम आपके लिए लाए है हल्की और क्रीमी पालक ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी.
Creamy Palak Broccoli Soup: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और हल्का रखने के लिए कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट पीने का मन करता है. ऐसे ठंडे और सर्द मौसम में जब शरीर को गर्म रखने और सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है, तब आप आसानी से घर पर क्रीमी पालक-ब्रोकोली सूप तैयार कर सकते हैं. ये सूप पीने में बहुत ही लाजवाब होती है और हर किसी को पसंद भी आएगी. तो आइए जानते हैं विंटर स्पेशल क्रीमी पालक ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी जिसे आप सर्दियों में बनाकर गरमा-गरम स्वाद का मजा ले सकते है.
क्रीमी पालक-ब्रोकली सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पालक – 1 कप
- ब्रोकली – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
- प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन – 2-3 कली (कुटी हुई)
- मक्खन – 1 बड़ा चमच
- तेल – 1 छोटा चमच
- क्रीम – 3-4 बड़े चमच
- पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप
क्रीमी पालक-ब्रोकली सूप बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप पालक और ब्रोकली को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक कड़ाही में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर आप हरी मिर्च डालें और 1 मिनट भूनें.
- अब आप कड़ाही में ब्रोकली डालकर कुछ देर भून लें. फिर पालक डालकर अच्छे से दोनों को पकाएं.
- इसके बाद इसमें 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें. इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छी तरह पकने दें.
- अब इस मिश्रण को निकालकर ब्लेंडर में डालकर चिकना और क्रीमी पेस्ट बना लें.
- अब इसे एक पैन में डालकर गर्म करें और ऊपर से क्रीम, नमक और काली मिर्च मिलाएं. इसे 2-3 मिनट धीमी आंच पर गरम करें.
- गरमा-गरम क्रीमी पालक ब्रोकली सूप को कटोरी में डालें और सर्व करके स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




